इलेक्शन

BJP और NDA सांसदों की 7 जून को दिल्ली में अहम बैठक, सभी बीजेपी सीएम और डिप्टी सीएम को बुलाया

BJP meeting: 7 जून को भाजपा संसदीय दल की बैठक भी हो सकती है, जिसमें भाजपा के सभी सांसद मिलकर नरेंद्र मोदी को पार्टी के संसदीय दल का नेता चुनेंगे।

Image

7 जून को भाजपा संसदीय दल की बैठक भी हो सकती है

BJP meeting: भाजपा ने अपने सभी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को शुक्रवार की महत्वपूर्ण बैठक के लिए दिल्ली बुलाया है।बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा के लिए 7 जून को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की अहम बैठक हो सकती है, जिसमें पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी और नेता भी मौजूद रहेंगे।

बताया जा रहा है कि भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इस बैठक में मौजूद रह सकते हैं। शुक्रवार को ही एनडीए गठबंधन के सभी सांसदों की भी बैठक हो सकती है, जिसमें नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना जाएगा।इसके अगले दिन 8 जून को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

सभी दलों ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया

बता दें कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर हुई एनडीए की बैठक में सभी दलों ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका टीडीपी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे सहित एनडीए के सभी नेताओं ने समर्थन किया।

महत्वपूर्ण बैठक में एनडीए के 16 पार्टियों के प्रमुख नेता मौजूद रहे

पीएम आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक में एनडीए के 16 पार्टियों के प्रमुख नेता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पीएम मोदी ने सर्वप्रथम जनता-जनार्दन का आभार प्रकट किया और एनडीए को लगातार तीसरा कार्यकाल देने के लिए धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि हम विकसित भारत के संकल्प को आगे लेकर चलना चाहते हैं और इसके लिए आगे भी अटूट निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article