इलेक्शन

Hubli Dharwad Central Karnataka Election Results 2023: हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट पर जगदीश शेट्टर आगे

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 13, 2023, 09:01 AM IST

Hubli Dharwad Central Karnataka Election Results 2023: धारवाड़ सेंट्रल काफी हाई प्रोफाइल सीट है। इस सीट पर दिग्गज लिंगायत नेता जगदीश शेट्टार चुनाव मैदान में हैं। भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर वह कांग्रेस में शामिल हो गए। भाजपा ने इस सीट पर महेश तेंगिनाकाई को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Image

Hubli Dharwad Central Karnataka Election Results 2023

Hubli Dharwad Central Karnataka Election Results 2023: धारवाड़ सेंट्रल काफी हाई प्रोफाइल सीट है। इस सीट पर दिग्गज लिंगायत नेता जगदीश शेट्टार चुनाव मैदान में हैं। भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर वह कांग्रेस में शामिल हो गए। फिर कांग्रेस ने उन्हें इस सीट पर अपना उम्मीदवार बनाया। जगदीश शेट्टार हुबली-धारवाड़ सेंट्रल से छह बार विधायक रह चुके हैं। वह इस बार भी भाजपा से अपने लिए टिकट मांग रहे थे लेकिन भगवा पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। भाजपा ने इस सीट पर महेश तेंगिनाकाई को अपना उम्मीदवार बनाया है। हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में इस सीट पर जगदीश शेट्टार आगे चल रहे हैं। शेट्टार भाजपा छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 233,920 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 117,288 है जबकि महिला वोटरों की संख्या 116,603 है। इस सीट पर ट्रांसजेंडर वोटर्स 29 हैं।

उम्मीदवार

जगदीश शेट्टार -Congress-आगे

महेश तेंगिनाकेई-BJP

एसडी महंतावेदेयर -JDS

विकास सोप्पिन-AAP

2018 के विधानसभा चुनाव में जगदीश शेट्टार इस सीट से विजयी हुए। इस सीट पर उन्हें 75,794 वोट मिले। शेट्टार ने 21,306 मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के डॉक्टर महेश नलवाड़ को हराया। नलवाड़ को इस सीट पर 54,488 वोट मिले।

इस सीट पर छह बार के विधायक रह चुके एवं राज्य के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार का मुकाबला चार बार विधायक रह चुके भाजपा के सोमन्ना से है। इस बार भगवा पार्टी ने उन्हें इस सीट पर टिकट नहीं दिया। जिसके बाद वह नाराज हो गए। उन्होंने पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए। फिर कांग्रेस ने इस सीट से उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया।

2018 में हुआ था 72.36 प्रतिशत मतदान

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने बुधवार रात कहा था, 'कर्नाटक के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा और 58,545 मतदान केंद्रों में से किसी में भी पुनर्मतदान के संकेत नहीं मिले हैं।' कर्नाटक ने 2018 के विधानसभा चुनावों में 72.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। उस चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा बनी थी, जिसमें भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से थोड़ी दूर रह गई थी।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article