Bihar Voter List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने नई वोटर लिस्ट जारी कर दी है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया के बाद अब चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। जिसे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को बिहार की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है। राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले मतदाताओं की कुल संख्या 7.89 करोड़ थी।
बिहार की अंतिम मतदाता सूची में नाम कैसे देखें?
अगर आप बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए यह जांचना चाहते हैं कि आपका नाम अंतिम मतदाता सूची में है या नहीं, तो इसे ऑनलाइन, मोबाइल ऐप या एसएमएस के जरिए आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए केवल कुछ बुनियादी जानकारी या आपका EPIC (वोटर आईडी) नंबर जरूरी है।
ऑनलाइन प्रक्रिया
- सबसे पहले चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
या
- “मतदाता सूची में खोजें (Search in Electoral Roll)” विकल्प चुनें।
अब दो तरीकों से खोज की जा सकती है:
- नाम से: अपना नाम, जन्मतिथि, राज्य (बिहार), ज़िला और विधानसभा क्षेत्र दर्ज करें।
- वोटर आईडी नंबर से: सीधे अपने EPIC नंबर को दर्ज करें।
- सभी विवरण भरने के बाद “खोजें” पर क्लिक करें।
कितने लोगों के नाम हटाए गए
आयोग ने कहा कि संभावित मतदाताओं द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों और पार्टियों व व्यक्तियों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों के एक महीने तक चले मूल्यांकन के बाद मसौदा सूची से 3.66 लाख मतदाताओं को हटाया गया, जबकि 21.53 लाख नए मतदाता जोड़े गए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूरक सूचियां प्रकाशित होने के बाद अंतिम आंकड़े में थोड़ा बदलाव हो सकता है। निर्वाचन आयोग की इस कवायद का विपक्ष ने तीखा विरोध किया है और आयोग पर सत्तारूढ़ भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। आयोग ने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
