इलेक्शन

Lok Sabha elections History: अब तक हुए 'लोकसभा चुनाव' कितने दिनों में और कितने फेज में हुए, जानें रोचक डाटा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 18, 2024, 01:52 PM IST

Lok Sabha elections 2024 Days and Phase: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया 543 सीटों के लिए चुनाव 7 फेज में होगा और ये प्रक्रिया 44 दिनों में संपन्न होगी।

Image

अब तक होने वाले 'लोकसभा चुनाव' कितने दिनों में और कितने फेज में हुए जानें ये सब

Lok Sabha elections history of India, From 1977 to 2024: भारत में चुनाव को एक पर्व की तरह मनाया जाता है जिसमें हर वोटर पूरे उत्साह और जोशो- खरोश के साथ लोकतंत्र के इस पर्व को मनाते हैं, भारत में लोकसभा चुनावों का इतिहास बहुत ही महत्वपूर्ण है, यहाँ लोकसभा चुनावों की कुछ महत्वपूर्ण जानकरारियों का इतिहास दिया जा रहा है।

साल 2024 के होने वाले चुनाव की बात करें तो पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक इसमें 80 दिन लगेंगे। इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 सीटें हो गई है इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है।

History of India Lok Sabha Election, Day and Phase:

1977 से 2024 तक 13 लोकसभा चुनावों में कितने दिनों में और कितने फेज में हुए थे ये है जानकारी-

कम संख्याPolling Period in Days Days of Election Phase
1977 54
1980 42
1984 53
1989 53
1991 174
1996 113
1998 134
1999 298
2004 214
2009 285
2014 3610
2019397
2024447

पहले चुनाव में मतदान चार महीने से अधिक समय तक चला था। देश का पहला आम चुनाव 25 अक्टूबर, 1951 से लेकर 21 फरवरी 1952 तक चला था जो समयावधि के हिसाब से सबसे लंबा चुनाव था। देश में आम चुनाव की सबसे छोटी मतदान अवधि 1980 में थी जब महज चार दिनों में मतदान पूरा हो गया था।

पहले लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बार है, जब चुनावी प्रक्रिया इतनी लंबी

गौर हो कि लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के बाद कांग्रेस ने इसकी लंबी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाया है। पहले लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बार है, जब चुनावी प्रक्रिया इतनी लंबी होने वाली है। इस बार लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया 44 दिनों में पूरी होगी जो 1951-52 के पहले ससंदीय चुनाव के बाद मतदान की सबसे लंबी अवधि होगी।

चुनाव की तारीखें त्योहारों एवं परीक्षाओं को ध्यान में रखकर तय

वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार नेमतदान की इतनी लंबी अवधि के बारे पूछे जाने पर कहा कि चुनावों की तारीखें क्षेत्रों तथा सार्वजनिक अवकाश, त्योहारों एवं परीक्षाओं को ध्यान में रखकर तय की गयी है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article