इलेक्शन

Himachal Pradesh Election Results 2022: हिमाचल विधानसभा चुनाव रिजल्ट के नतीजे यहां देखें Live

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 7, 2022, 12:26 PM IST

Himachal Pradesh Election Result 2022 (हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 2022): हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 75.6 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य में एक ही चरण में मतदान हुआ है। सबसे अधिक 85.25 प्रतिशत मतदान दून विधानसभा क्षेत्र में और सबसे कम 62.53 प्रतिशत मतदान शिमला विधानसभा सीट पर हुआ है।

Image

यहां देखें हिमाचल विधानसभा चुनाव का रिजल्ट (क्रिएटिवः शिशुपाल कुमार)

Photo : Times Now Digital

Himachal Pradesh Election Result 2022 (हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 2022): हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे। गुरुवार को यह साफ हो जाएगा कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी। बीजेपी इतिहास बदल पाएगी या राज्य की परंपरा कांग्रेस का साथ देगी? इसका जवाब 24 घंटे बाद मिल ही जाएगा। इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। हालांकि आप भी लड़ाई में बने रहने का दावा करती रही है। आइए जानते हैं हिमाचल विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आप कहां लाइव देख पाएंगें।

यहां देखें पल-पल की अपडेट

हिमाचल विधानसभा चुनाव के पल-पल के अपडेट आप https://www.timesnowhindi.com/ पर पाए सकेंगे। जहां आप सीटों के अनुसार उम्मीदवारों की जीत हार के साथ-साथ चुनावी विश्लेषण भी पढ़ सकेंगे।

तेज नतीजे

इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत के न्यूज चैनल पर भी आप सबसे तेज नतीजे देख सकेंगे। यहां रूझानों, परिणामों के साथ-साथ आप चुनावी विश्लेषकों और अन्य पैनलिस्ट की राय भी जान सकेंगे। इस चैनल को आप टीवी के साथ-साथ https://www.timesnowhindi.com/live-tv पर लाइव भी देख सकते हैं। साथ ही यूट्यूब के लिए https://www.youtube.com/@timesnownavbharat यहां क्लिक करें।

अंग्रेजी के लिए यहां जाएं

अगर आप अंग्रेजी भाषा में चुनावी नतीजे जानना चाहते हैं तो आप https://www.timesnownews.com/ पर जा सकते हैं। यहां पल-पल की अपडेट आपको अंग्रेजी भाषा में मिल जाएगी।

चुनाव आयोग की वेबसाइट

इसके अलावा आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी हिमाचल विधानसभा चुनाव के परिणाम की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए आप https://results.eci.gov.in/ जा सकते हैं। यहां भी हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में जानकारी उपलब्ध है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article