इलेक्शन

Himachal Pradesh Election Result 2022 Date, Time: 8 दिसंबर को आएगा हिमाचल विधानसभा चुनाव का रिजल्ट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 7, 2022, 10:03 AM IST

Himachal Pradesh Result 2022 (हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजे, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2022) Date and Time: हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। हालांकि AAP V इस मुकाबले को जरूर त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है, लेकिन वो कितनी सफल हुई है, वो तो परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।

Image

आठ दिसंबर को आएगा हिमाचल विधानसभा चुनाव का रिजल्ट

Himachal Pradesh Election Result 2022 (हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजे 2022) Date and Time: हिमचाल प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आठ दिसंबर यानि कि गुरुवार को आएगा। इस चुनाव में एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है। हालांकि यह कितना सही है यह तो फाइनल रिजल्ट के बाद ही पता चलेगा।

क्या है मतगणना की टाइमिंग

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। मतगणना के लिए कर्मचारियों को पहले ही ट्रेनिंग दी जा चुकी है। मतगणना के दिन कर्मचारी सात बजे तक मतगणना केंद्र पर पहुंच जाएंगे। मतगणना केंद्र पर एक स्क्रीन लगी होगी, जिस पर परिणाम को अपडेट किया जाता रहेगा। जहां से मीडियाकर्मी प्रत्याशियों के बारे में जानकारी हासिल कर पाएंगे।

कब आएगा रूझान

सबसे पहले पोस्टल बैलेट के जरिए डाले गए मतों की गिनती होगी। उसके बाद ईवीएम वाले मतों की गिनती की जाएगी। नौ बजे तक पहला रूझान आ जाएगा। जिसके बाद से प्रत्याशियों की हार-जीत तय होने लगेगी।

इनकी प्रतिष्ठा दांव पर

इस चुनाव में कई प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। असली परीक्षा सीएम जयराम ठाकुर की होगा, क्योंकि कई दशकों से हिमाचल में सत्ता बदलने की परंपरा रही है, अगर बीजेपी इस चुनाव में वापस आती है, तो जयराम ठाकुर इतिहास रच देंगे। वहीं वीरभद्र सिंह के निधन के बाद उनके बिना चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस के कप्तानों का भविष्य भी इसी चुनाव पर निर्भर है। कांग्रेस ने इस चुनाव में वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह और बेटे विक्रमादित्य पर भरोसा जताया है।

हॉट सीट

हिमाचल के हॉट सीटों की बात करें तो सबसे पहले नंबर पर सिराज विधानसभा सीट आती है, जहां से सीएम जयराम ठाकुर मैदान में हैं। दूसरे नंबर पर शिमला ग्रामीण सीट है, जहां से दिवंगत कांग्रेस के नेता वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह मैदान में हैं। इसके अलावा महत्वपूर्ण सीटों में नदाउं- जहां से कांग्रेस पार्टी की प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू मैदान में हैं। हरोली- यहां से नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री मैदान में हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article