इलेक्शन

Himachal Pradesh Exit Poll 2022 : हिमाचल प्रदेश में होगी BJP की वापसी, AAP को बड़ा झटका

  • Authored by: आलोक कुमार राव
  • Updated Dec 5, 2022, 06:58 PM IST

Himachal Pradesh Election Exit Poll 2022 Times Now Navbharat etg, Times Now, BJP-Congress-AAP Seats in Himachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav Exit Poll: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव पर टाइम्म नाउ नवभारत और इटीजी का एग्जिट पोल आ गया है।

Himachal Pradesh Election Exit Poll 2022 Times Now Navbharat, Times Now : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने जा रही है। टाइम्स नाउ नवभारत और इटीजी के EXit Poll में चुनाव नतीजों की तस्वीर करीब-करीब साफ हो गई है। एग्जिट पोल की मानें तो हिमाचल प्रदेश की सत्ता में भाजपा एक बार फिर वापसी करने जा रही है। चुनाव में कांग्रेस को झटका लगा है और आम आदमी पार्टी को निराश होना पड़ा है। भाजपा को इस बार 34-42 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस के खाते में 24-32 सीटें जाती दिख रही हैं। केजरीवाल की पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान जताया गया है।

हिमाचल प्रदेश में किस पार्टी को कितनी सीट?
Aबीजेपी34-42
Bकांग्रेस 24-32
CAAP0
Dअन्य1-3
हालांकि, यह एग्जिट पोल है। चुनाव आयोग गुजरात विधानसभा चुनाव के वास्तविक नतीजे आठ दिसंबर को घोषित करेगा। टाइम्स नाउ नवभारत के पिछले एग्जिट पोल सही साबित हुए हैं। ऐसे में इस एग्जिट पोल के अनुमानों के सही होने की पूरी संभावना है।
वोट शेयर
Aबीजेपी45.1%
Bकांग्रेस40.9%
CAAP5.3%
Dअन्य8.7%
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटों के लिए एक चरण में 12 नवंबर को मतदान हुआ। इस बार अब तक हुए विधानसभा चुनाव के सभी मतदान के रिकॉर्ड तोड़ दिए। चुनाव में रिकॉर्ड 75.6 फीसदी वोट पड़े। हिमाचल प्रदेश में परंपरागत रूप से मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होता आया है लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने चुनाव में अपनी ताकत झोंकी है। कांग्रेस को उम्मीद है कि राज्य की जनता भाजपा से परेशान है और इस बार उसे सरकार बनाने का मौका देगी।

अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो सीएम पद के लिए जयराम ठाकुर का नाम पक्का माना जा रहा है। क्योंकि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद इसकी घोषणा कर चुके हैं। इस पहाड़ी राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस की तरफ से चेहरा कौन होगा, अभी इस पर सस्पेंस है। कांग्रेस ने अभी इसको लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस में सीएम पद की रेस में कई नेता हैं।

हिमाचल प्रदेश के चुनाव मैदान में मतदाताओं ने भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), माकपा, बसपा और निर्दलीय समेत 412 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया है। प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर हैं। यहां चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई रैलियां कीं। भाजपा की तरफ से अमित शाह, जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article