Himachal Pradesh Election Exit Poll 2022:हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। हिमाचल प्रदेश में अभी तक इंडिया टुडे-माई एक्सिस एक्जिट पोल को छोड़कर सभी ने भाजपा की सरकार का अनुमान जताया है। लेकिन हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। किसी भी एग्जिट पोल में भाजपा को अधिकतम 42 सीटें ही मिलती दिखाई दे रही हैं। जबकि पिछली बार उसे 44 सीटें मिली थीं। एग्जिट पोल के ट्रेंड को देखा जाय तो हिमाचल में भाजपा को न्यूनतम 24 सीटें मिल रही हैं। जबकि अधिकतम 42 सीटें मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस को न्यूनतम 24 और अधिकतम 40 सीटें मिल रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी का अमूमन सभी एग्जिट पोल में खाता नहीं खुलने के अनुमान जताया गया है।
Poll of Polls- किसे कितनी सीटें
| न्यूज चैनल/एजेंसी | बीजेपी | कांग्रेस | आम आदमी पार्टी | अन्य |
| टाइम्स नाउ नवभरात-ETG | 34-42 | 24-32 | 0 | 1-3 |
| Zee News-Barq | 28 | 23 | 2 | 5 |
| India Today-माई एक्सिस | 24-34 | 30-40 | 0 | 0 | News-24/ टुडे चाणक्य | 33 (±7)
| न्यूज चैनल/एजेंसी | बीजेपी | कांग्रेस | आम आमदी पार्टी | अन्य |
| टाइम्स नाउ नवभरात-ETG | 45.1 फीसदी | 40.9 फीसदी | 5.3 फीसदी | 8.7 फीसदी |
| India Today/My Axis | 42 फीसदी | 44 फीसदी | 2 फीसदी | 12 फीसदी |
| News 24/Chanakya | 42 फीसदी (±3%) | 42 फीसदी (±3%) | - | 16 फीसदी (±3%) |
पिछली बार कितनी मिली थी सीटें
साल 2017 के हिमाचल विधान सभा चुनाव में भाजपा को 44 सीटें मिली थीं। जबकि कांग्रेस को 21 सीटें मिली थी। इस दौरान भाजपा को 49.53 फीसदी वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस को 42.2 फीसदी वोट मिले थे। वहीं अन्य को 6.34 फीसदी वोट मिले थे। हिमाचल विधान सभा चुनाव में कुल 68 सीटें हैं। यहां 8 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इसमें करीब 66 फीसदी वोटर ने अपने अधिकार का उपयोग किया था।
भाजपा ने तोड़ी परंपरा
जिस तरह से अधिकतम एग्जिट पोल ने भाजपा की सरकार बनाने का रूझान दिखाया है। अगर वह नतीजों में परिवर्तित होते हैं तो भाजपा राज्य में 37 साल पुरानी परंपरा तोड़ देगी। क्योंकि साल 1985 के बाद से कोई भी सरकार राज्य में वापसी नहीं कर पाई है। इस समय राज्य में भाजपा की सरकार है। अगर ऐसा होता है तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए यहां बड़ा बूस्ट होगा। क्योंकि यह चुनाव उनके चेहरे पर लड़ा गया था और उसके बाद उनका पार्टी में कद भी बढ़ेगा।
कांग्रेस के हाथ से मौका फिसला
सभी एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। लेकिन अगर नतीजे भाजपा के पक्ष में जाते हैं, तो कांग्रेस के हाथ से एक बड़ा मौका फिसल जाएगा। वहीं प्रियंका गांधी की चुनावी नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठेंगे। क्योंकि इन चुनावों में प्रियंका गांधी ही कांग्रेस की अगुआई कर रही थी। लेकिन अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो पार्टी के लिए बड़ा बूस्ट होगा।
आप का निराशाजनक प्रदर्शन
एग्जिट पोल के अनुमानों से साफ है कि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में कोई असर नहीं डाल पाई है। अमूमन सभी एग्जिट पोल में पार्टी का खाता खुलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। अगर अनुमान नतीजों में बदलते हैं तो साफ है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत का असर पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में नहीं दिखा है।
