इलेक्शन

Himachal Pradesh Byelection Result: हिमाचल में सुक्खू सरकार हुई मजबूत, उप चुनाव में 4 सीटों पर दर्ज की जीत

Himachal Pradesh Byelection Result: हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस को सुजानपुर, गगरेट, लाहौल-स्पीति और कुटलैहड़ पर जीत मिल गई है। जबकि एक सीट पर वह आगे चल रही है। वहीं भाजपा को केवल 2 सीटें मिली हैं।

Image

हिमाचल प्रदेश उप चुनाव रिजल्ट

Himachal Pradesh Byelection Result: हिमाचल प्रदेश में 6 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे में से 5 सीटों के नतीजे आ गए हैं। इन नतीजों से कांग्रेस की सरकार को बड़ी राहत मिली है। कांग्रेस को जहां सुजानपुर, गगरेट, लाहौल-स्पीति और कुटलैहड़ पर जीत मिली है। जबकि भाजपा को धर्मशाला, बड़सर सीट पर जीत मिली है। इस जीत से सुक्खु सरकार के गिरने का संकट समाप्त हो गया है।

जानें 6 सीटों का ताजा हाल

धर्मशाला - भाजपा के सुधीर शर्मा 5526 वोट से जीते

सुजानपुर- कांग्रेस के कैप्टन रंजीत सिंह 2440 वोट से जीते

बड़सर- भाजपा के इंदरदत्त लखनपाल 2125 वोट से जीते

कुटलैहड़ - कांग्रेस विवेक शर्मा 5356 वोट से जीते

गगरेट - कांग्रेस के राकेश कालिया 8487 प्लस वोट से जीते

लाहौल-स्पीति-कांग्रेस की अनुराधा राणा 1960 वोट से जीतीं

कैसे टला संकट

हिमाचल विधानसभा में कुल 68 सीटें और उप चुनाव के प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के लिए बहुमत का आंकड़ा पास करना आसान हो गया है। क्योंकि बहुमत के लिए 35 सीटें चाहिए। और कांग्रेस के पास इस समय 34 सीटें हैं, जबकि उप चुनाव में उसके 3 उम्मीदवार जीत चुके हैं। तो वह आसानी से 37 सीटों पर पहुंच गई है। जबकि भाजपा के पास 25 सीटें हैं। और उसे 2 सीटों पर जीत मिली है। वहीं बची एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे हैं। ऐसे में सुक्खु सरकार सुरक्षित हो गई है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article