इलेक्शन

Himachal Pradesh Election Results 2022 LIVE: यहां देखें हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे LIVE

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 8, 2022, 06:04 AM IST

Himachal Pradesh Election Result 2022 (हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 2022) LIVE Counting: समुद्र तल से 15,256 फीट की ऊंचाई पर स्थित हिमाचल प्रदेश के ताशीगंग गांव में दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र स्थित है। यहां इस विधानसभा चुनाव में 100 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। बूथ पर गांव के सभी 52 पंजीकृत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

Image

Himachal Pradesh Election Results 2022 LIVE: यहां देखें हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे LIVE

Himachal Pradesh Election Result 2022 (हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 2022) LIVE Counting: आज यानि कि आठ दिसंबर को यह तय हो जाएगा कि अगले पांच साल के लिए हिमाचल में कौन राज करेगा? बीजेपी, कांग्रेस या फिर आप? एग्जिट पोल के हिसाब से राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। वहीं आप राज्य में खाता खोलने में नाकाम रह सकती है।

सबसे तेज नतीजे यहां

हिमाचल विधानसभा चुनाव के सबसे तेज नतीजे आप टाइम्स नाउ नवभारत (Times Now Navbharat) https://www.timesnowhindi.com/live-tv पर देख सकते हैं। यहां पर हर सीट का परिणाम, उम्मीदवारों की स्थिति और चुनावी विश्लेषण का लुफ्त उठा सकेंगे। साथ ही अनुभवी चुनावी विश्लेषकों की राय भी आप यहां देख सकते हैं।

पार्टियों का हाल

इस चुनाव में बीजेपी का पलडा शुरू से ही भारी नजर आ रहा है। पीएम मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी के तमाम दिग्गज जीत के लिए एड़ी-चोटी एक नजर किए नजर आए हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से सबसे बड़े स्टार प्रचार राहुल गांधी इस चुनाव से दूर ही रहे हैं, हालांकि प्रियंका गांधी ने जरूर कांग्रेस के लिए प्रचार किया था। आप ने यहां पर कोशिश की है, लेकिन उसे कितनी सफलता मिलेगी ये रिजल्ट के बाद ही पता चल पाएगा।

कितना प्रतिशत हुआ था मतदान

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में लगभग 75.6% मतदान हुआ है।

जिसमें 74.6% वोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के माध्यम से दर्ज किए गए हैं और 1 प्रतिशत डाक मतपत्रों के माध्यम से दर्ज किए गए हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article