Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। साथ ही पार्टी ने यह कर दिया कि वह कौन-कौन सी सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान करने वाली है।
जेएमएम ने बिहार में चुनावों का ऐलान होने से पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि वह चुनाव लड़ेगी और इसके लिए उन्हें उचित सीटें दी जानी चाहिए, लेकिन महागठबंधन में लंबे दौर की बैठकों के बावजूद जेएमएम खुद को दरकिनार महसूस करता रहा।
महागठबंधन से अलग हुई JMM
बिहार का आगामी विधानसभा चुनाव जेएएम स्वतंत्र रूप से लड़ेगी और वह महागठबंधन से अलग हो गई है। जेएमएम ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है जिसमें चकाई, धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनीहारी, जमुई शामिल हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रीमो भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में भी गठबंधन की समीक्षा होगी।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रीमो भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में भी गठबंधन की समीक्षा होगी। बता दें कि जेएमएम ने जिन छह सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है वहां पर दूसरे चरण में मतदान होना है।
बिहार में कब होगा मतदान
बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को, जबकि दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को चुनावी नतीजे सामने आएंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में जेएमएम और राजद के बीच गठबंधन नहीं हो पाएगा जिसके बाद जेएमएम ने महज झारखंड की सीमा से सटी चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि, पार्टी को कोई सफलता नहीं मिली थी।
