Gwalior MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: मध्य प्रदेश की ग्वालियर सीट को हाई हाई प्रोफाइल माना जा रहा है। इस सीट पर सिंधिया खेमे के प्रद्युमन सिंह तोमर चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस सीट के चुनाव नतीजों पर सबकी नजर लगी हुई है। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा के बीच मुकाबला है। इस सीट पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू हो गई है। इसके बाद ईवीएम के मतों की चरणवार गिनती होगी। शुरुआती रुझान धीरे-धीरे नतीजों में तब्दील हो जाएंगे। ग्वालियर विधानसभा सीट(15) से जुड़े हर ताजा अपडेट के लिए यहां जुड़ें...
मतगणना का ऐसा है ताजा हाल...
| क्रमांक | उम्मीदवार | पार्टी | मत | परिणाम |
| 1 | प्रद्युम्न सिंह तोमर | भाजपा | 100899 | 18798 वोट से आगे |
| 2 | सुनील शर्मा | कांग्रेस | 82101 | 18798 वोट से पीछे |
| 3 | रोहित गुप्ता | आप | 1708 | 99191 वोट से पीछे |
प्रद्युम्न और सुनील शर्मा के बीच है टक्कर
साल 2018 में ग्वालियर सीट पर हुए चुनाव में चुनावी मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में उतरे प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के जयभान सिंह पवैया को मात दी थी। सिंधिया समर्थक माने जाने वाले प्रद्ययुम्न सिंह कांग्रेस से बगावत करके भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने साल 2020 के उपचुनाव में कांग्रेस के सुनील शर्मा को मात देकर दोबारा विधानसभा में पहुंचने में सफल रहे थे। इसके बाद उन्हें कैबिनेट में ऊर्जा मंत्री का पद भी मिला।
Pradhuman Singh Tomar: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों के बीच घमासान छिड़ गया है। ग्वालियर की सबसे हॉट सीट कहीं जाने वाली ग्वालियर विधानसभा सीट पर भी मुकाबला तगड़ा है।यहां से प्रदेश के सबसे चर्चित रहने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर विधायक हैं। प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ी थी और उसके बाद 2020 के उप चुनाव में बीजेपी के टिकट से जीत दर्ज कर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री बने।
2018 में कांग्रेस और 2020 में भाजपा टिकट से जीता चुनाव
तोमर ने 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा और बीजेपी के कद्दावर नेता जयभान सिंह पवैया को 21,044 वोट से हराया था। लेकिन साल 2020 में प्रदेश में हुए सियासी बदलाव के बाद प्रद्युम्न सिंह तोमर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने 2020 के उपचुनाव में कांग्रेस के सुनील शर्मा को 33,123 वोटों से हराया और विधायक चुने गए।
ग्वालियर विधानसभा सीट(15) का लेखाजोखा
अब तक यहां 5 बार कांग्रेस, 6 बार बीजेपी, एक-एक बार हिंदू महासभा और जनता पार्टी ने कब्जा किया है। संघ के प्रभाव वाले इस क्षेत्र में 2008 के चुनाव में कांग्रेस के प्रद्युम्न सिंह तोमर 2090 वोट से जीते थे। 2013 में जयभान सिंह पवैया ने प्रद्युम्न सिंह को 15,561 वोटों से हराया था, लेकिन 2018 में प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जयभान सिंह पवैया को 21,044 वोटो से हराकर बदला लिया। 2020 के उपचुनाव में प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कांग्रेस कांग्रेस के सुनील शर्मा को 33,123 से अधिक वोटो से हराया।
