इलेक्शन

चेहरे पर मुस्कान, हाथ में लाल गुलाब...शाह से जडेजा-रिवाबा की भेंट, लोग बोले- भाई, क्रिकेट की प्रैक्टिस भी कर लें

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 21, 2022, 03:09 PM IST

Gujarat Assembly Elections 2022: इस बार के गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जामनगर नॉर्थ सीट से रिवाबा जडेजा को टिकट दिया है, जो कि क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी हैं।

Image

गृह मंत्री अमित शाह से भेंट के दौरान क्रिकेटर रविंद्र जडेजा और उनकी नेत्री पत्नी रिवाबा जडेजा।

Photo : ANI

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात में चुनावी माहौल के बीच सोमवार (21 नवंबर, 2022) को केंद्रीय गृह मंत्री से भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और उनकी नेत्री पत्नी रिवाबा जडेजा की भेंट हुई। वे जामनगर एयरपोर्ट पर मिले थे और इस दौरान जडेजा काफी खुश नजर आए। चेहरे पर खिलखिलाती मुस्कान लिए खिलाड़ी ने शाह को गुलाब के फूल थमाए। इसी तरह उनकी बीवी ने भी शाह को ग्रीट किया।

रविंद्र ने शाह के साथ मुलाकात वाले दो फोटो साझा किए और लिखा, "अमित शाह (टैग करते हुए) सर, आपसे मिलकर अच्छा लगा।" माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म टि्वटर पर उनके फैंस और फॉलोअर्स ने जब ये तस्वीरें देखीं तो वे भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे।

ravindra jadeja

ravindra jadeja

@82atMelbourne ने लिखा- चेन्नई सुपर किंग्स (आईपीएल टीम को टैग करते हुए) आपने जडेजा को 16 करोड़ रुपए में रीटेन किया है, जिन्हें सिर्फ राजनीति की चिंता है?

@janhvii_18 के हैंडल से हैरानी जताते हुए लिखा गया, "भाई क्रिकेट की प्रैक्टिस भी कर लें।" @fantasyCArena ने लिखा- भाई आप क्यों अपनी साख को खराब कर रहे हैं? पब्लिक इनसे अधिक आपको प्यार करती है, इनके आगे भीगी बिल्ली बनने की जरूरत नहीं है। @AmirHam24279851 के अकाउंट से भी कहा गया कि भैया, क्रिकेट पर ध्यान दे दो!

दरअसल, भाजपा ने इस बार आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए जामनगर उत्तर से भारतीय क्रिकेटर और जामनगर के मूल निवासी रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को मैदान में उतारा है, जिन्हें राजनीति या चुनाव लड़ने का कोई पूर्व अनुभव नहीं है। सत्तारूढ़ दल ने इस सीट से मौजूदा विधायक धर्मेंद्र सिंह जडेजा को टिकट नहीं दिया है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article