इलेक्शन

Gujarat Local Body Election 2026: अमित शाह ने परिवार संग किया मतदान, चुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला

Gujarat Local Body Election 2026: गुजरात में स्थानीय स्वराज्य निकाय चुनाव के तहत 26 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस चुनाव में 15 महानगरपालिकाओं, 84 नगरपालिकाओं और जिला-तालुका पंचायतों की करीब 9,000 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में परिवार के साथ मतदान किया और लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की। उनके साथ जय शाह भी मौजूद रहे।

Image

गुजरात में स्थानीय स्वराज्य निकाय चुनाव में अमित शाह ने की वोटिंग।

Photo : ANI

Gujarat Local Body Election 2026: गुजरात में स्थानीय स्वराज्य निकायों के लिए रविवार 26 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को गांधीनगर में सपरिवार पहुंचकर स्थानीय निकाय चुनावों के लिए अपना मतदान किया। राज्य की 15 महानगरपालिकाओं, 84 नगरपालिकाओं और जिला-तालुका पंचायतों के लिए हो रहे इस मतदान के दौरान शाह ने नागरिकों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए भारी संख्या में वोट डालने की अपील की।

जय शाह ने भी की वोटिंग

मतदान केंद्र पर उनके साथ उनकी पत्नी और बेटे जय शाह भी मौजूद रहे। गृह मंत्री ने इस मौके पर विश्वास जताया कि गुजरात की जनता एक बार फिर विकास और सुशासन के पक्ष में अपना फैसला सुनाएगी।

इस चुनाव को गुजरात की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने सूरत में अपना वोट डाला।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने भी किया मतदान

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला । मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पत्रकारों से कहा, " गुजरात में आज स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान हो रहा है । यह लोकतंत्र का त्योहार है और सभी को इसे मनाना चाहिए। यह सभी के लिए अपने कर्तव्य का निर्वाह करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।"

वहीं, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने भी सूरत में चल रहे स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला और सार्वजनिक भागीदारी और राज्य के विकास पथ पर विश्वास व्यक्त किया।

मतदान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, सांघवी ने कहा कि गुजरात भर के लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समर्थित विकास की राजनीति को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में आगे आए हैं।

चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबलायह चुनाव बहुकोणीय है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और निर्दलीय उम्मीदवार पूरे राज्य में चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा वर्तमान में अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट के नगर निगमों पर नियंत्रण रखती है, जो सभी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं और व्यापक चुनावी परिदृश्य को प्रभावित करने की उम्मीद है.

वोटों की गिनती 28 अप्रैल को होगी

बता दें कि अहमदाबाद , सूरत, वडोदरा और राजकोट समेत 15 नगर निगमों के लिए चुनाव हो रहे हैं। 84 से अधिक नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में भी मतदान हो रहा है। वोटों की गिनती 28 अप्रैल को होगी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article