इलेक्शन

Gujarat Exit Poll 2022 : गुजरात में AAP के लिए गुड न्यूज, मुस्लिमों की बनी चहेती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 08:49 PM IST

Gujarat Exit Poll 2022 : एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में इस बार मुस्लिम समुदाय ने कांग्रेस से दूरी बनाई है और उनका झुकाव आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ हुआ है। राज्य में दूसरी बार चुनाव लड़ रही है केजरीवाल की पार्टी ने मुस्लिम वोटरों में अपनी अच्छी पकड़ बनाई है।

Image

गुजरात चुनाव पर टाइम्स नाउ नवभारत का एग्जिट पोल।

Photo : PTI

Gujarat Exit Poll 2022 : गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू बरकरार है। राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। गुजरात में दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद आए सभी एग्जिट पोल्स में भाजपा की सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई है। टाइम्स नाउ नवभारत-EGT के एग्जिट पोल में भाजपा को 135 से 145 सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है। ईजीटी के साथ मिलकर किए गए इस सर्वे में गुजरात चुनाव एवं अन्य पार्टियों के प्रदर्शन से जुड़े कई सवाल पूछे गए। सर्वे में कई चौंकाने वाली एवं दिलचस्प बातें भी सामने आई हैं।

AAP की तरफ मुस्लिमों का झुकाव

एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में इस बार मुस्लिम समुदाय ने कांग्रेस से दूरी बनाई है और उनका झुकाव आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ हुआ है। राज्य में दूसरी बार चुनाव लड़ रही केजरीवाल की पार्टी ने मुस्लिम वोटरों में अपनी अच्छी पकड़ बनाई है। सर्वे में मुस्लिम मतदाताओं से सवाल किया गया कि वोटिंग में उनकी प्रमुखता क्या है? इस सवाल पर 18 फीसदी मुस्लिमों ने भाजपा को, 40 फीसदी ने AAP को, 38 प्रतिशत ने कांग्रेस को और 4 प्रतिशत ने अन्य को अपनी पसंद बताया।

हर क्षेत्र में भाजपा का दबदबा

टाइम्स नाउ नवभारत-EGT के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को गुजरात में 135 से 145 सीटें, कांग्रेस को 24 से 34, AAP को 6 से 16 और अन्य को 1 से तीन सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी को 46.7 फीसदी, कांग्रेस को 23.4 फीसदी और आप को 24.2 फीसदी वोट मिल रहे हैं। वहीं अन्य को 5.7 फीसदी वोट मिल रहे हैं। दक्षिण गुजरात में भाजपा को 26 से 29 सीटें, कांग्रेस को 3-7, आप को दो से पांच, अन्य को एक सीट मिल सकती है। उत्तर गुजरात में भाजपा को 17 से 23 सीटें, कांग्रेस को 9-12, आप को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। मध्य गुजरात में भाजपा को 44 से 47, कांग्रेस को 10 से 14, आप को 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं। सौराष्ट्र में भाजपा को 34-40, कांग्रेस को 8 से 11, आप को 3 से 7 सीटें और अन्य को दो सीटें मिल सकती हैं।

चुनाव में मोदी फैक्टर हावी

एग्जिट पोल के अनुमान अगर नतीजों में बदलते हैं तो साफ है कि भाजपा का 27 साल से सत्ता में रहने के बावजूद जादू बरकार रहेगा। और वह पश्चिम बंगाल में लेफ्ट दलों की तरह गुजरात में सबसे ज्यादा समय तक सत्ता में रहने का रिकॉर्ड बनाने जा रही है। इन अनुमानों से एक बात और साफ है कि भाजपा की जीत में मोदी फैक्टर सभी मुद्दों पर हावी है। और भाजपा उसे भुनाने में एक बार सफल रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article