Ranjanben Dhananjay Bhatt: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक बार फिर गुजरात की वडोदरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी का टिकट पाने वाली पार्टी की सांसद रंजनबेन भट्ट ने शनिवार को अपनी उम्मीवारी वापस लेने का ऐलान किया। राजनबेन ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की। उन्होंने एक्स पर लिखा, मैं रंजनबेन धनंजय भट्ट निजी कारणों के चलते लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की इच्छुक नहीं हूं।
वडोदरा से दोबारा बनाया गया था उम्मीदवार
वडोदरा लोकसभा सीट से उन्हें दोबारा उम्मीदवार बनाए जाने के भाजपा के फैसले की आलोचना करते हुए शहर के कई स्थानों पर बैनर लगने के कुछ दिन बाद उन्होंने यह फैसला किया है। भाजपा के कुछ स्थानीय नेताओं ने भट्ट को उम्मीदवार बनाए जाने पर नाखुशी जताई थी। वडोदरा से तीसरी बार उम्मीदवार के रूप में भट्ट के नाम की घोषणा के बाद भाजपा की राष्ट्रीय महिला शाखा की उपाध्यक्ष ज्योतिबेन पंड्या ने पार्टी और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।पीएम मोदी ने छोड़ी थी सीट
रंजनबेन भट्ट ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सीट छोड़ने के बाद 2014 में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी। उन्होंने 2019 में भी लोकसभा चुनाव जीता था और उन्हें 2024 चुनाव के लिए भी भाजपा ने उम्मीदवार बनाया था। लेकिन आज उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का ऐलान कर दिया।भीकाजी ठाकोर भी नहीं लड़ेंगे चुनाव
वहीं, साबरकांठा से बीजेपी उम्मीदवार भीकाजी ठाकोर ने भी चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं।
