
गुजरात में पहले चरण की 89 सीटों के लिए वोटिंग पूरी, 60.20 फीसदी हुआ मतदान
Gujarat Election 2022 Phase 1 Voting Updates: आज गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण में आज 19 जिलों की 89 सीटों पर वोट डाले गए। सौराष्ट्र की 54 और कच्छ की 35 सीटों पर वोटिंग हुई। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है जो शाम साढ़े पांच बजे तक चली। पहले चरण में मैदान में 788 कैंडिडेट अपनी किस्मत आजमा रहे हैं इनमें बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हैं, जैसे बीजेपी के जीतू वाघानी और हर्ष संघवी, इसके अलावा क्रिकेटर रवींद्र जाडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा। तो वहीं आम आदमी पार्टी से गोपाल इटालिया और ईशुदान गढ़वी मैदान में हैं। कांग्रेस के अर्जुन मोढवाडिया की किस्मत भी दांव पर लगी है। जनता ने किस पर भरोसा दिखाया और किसे बाहर का रास्ता दिखाया। इसका फैसला 8 दिसंबर को होगा। जानिए वोटिंग से जुड़ा हर ताजा अपडेट