रविंद्र जड़ेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव में टिकट दिया है, गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Vidhansabha Election 2022) के मद्देनजर भाजपा ने 160 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी, इसमें रिवाबा जडेजा का नाम ऐसा था जिसने सभी का ध्यान अपनी और खींचा।
दरअसल रिवाबा जडेजा इंडियन क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी हैं, रवींद्र और रिवाबा ने 2016 में शादी की थी, वहीं अब गुजरात चुनाव में भाजपा ने रिवाबा जडेजा को जामनगर नॉर्थ (Jamnagar North) सीट से टिकट दिया है।
रिवाबा ने 2019 में भाजपा की सदस्यता ली थी वो सौराष्ट्र की करणी क्षत्रिय सेना से भी सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं। रिवाबा ने साल 2019 में लोक सभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उस दौरान उसकी और पति रवींद्र जडेजा की प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक फोटो भी खूब वायरल हुई थीं।
रिवाबा भाजपा में हैं तो रवींद्र जडेजा की बहन नैना कांग्रेस में
रिवाबा का जामनगर से खास नाता है बताते हैं कि वो बचपन से ही राजकोट और जामनगर में ही सबसे ज्यादा समय बिताती रही हैं वहीं उनके पति रवींद्र जडेजा की बहन नैना जडेजा भी जामनगर में महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही है, यानी रिवाबा भाजपा में हैं तो रवींद्र जडेजा की बहन नैना कांग्रेस में, ऐसे में ये चुनावी मुकाबला खासा दिलचस्प होने वाला है।
