Election Results 2022: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में AAP पास या फेल? देखें एनालिसिस​

Aam Admit Party Performance in Assembly Elections 2022: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कौन हारा? कौन जीता? इससे ज्यादा लोगों का ध्यान आम आदमी पार्टी की एंट्री ने खीचा। चुनाव के नतीजो का रुझान लगभग साफ हो चुका है आईये जानते हैं आम आदमी पार्टी का क्या हाल रहा? बिना रिपोर्ट पढ़ें आप नहीं कह पाएंगे कि आप पार्टी फेल हो गई है।

aap party in assembly election 2022 pass or fail

विधानसभा चुनाव में आप पार्टी पास या फेल? देखें एनालिसिस

मुख्य बातें
  • गुजरात में 182 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसका अर्थ है कि एक पार्टी को बहुमत हासिल करने के लिए 92 सीटों को सुरक्षित करना था।
  • गुजरात में पहली बार चुनाव लड़ रही आप पार्टी इस चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाई
  • उम्मीदवार यहां दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी का हाल और एनालिसिस देख सकते हैं।
Election Results 2022 eciresults.nic.in: सबसे पहले हम जानेंगे कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने गुजरात विधानसभा चुनावों में लगातार सातवीं जीत दर्ज कर ली है, BJP ने बहुमत का आंकड़ा पार किया जबकि रिकॉर्ड जीत भी दर्ज की है। Gujarat Assembly elections 2022 में कुल 182 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान किया गया था, दोनों के रिजल्ट के अनुसार बीजेपी 156 सीटों से आगे है जबकि कांग्रेस 17 से कम सीटों पर आ गई है।
आप पार्टी का गुजरात में रिजल्ट
Gujarat Election Results 2022 में आम आदमी पार्टी को 5 सीट मिली है, यहां 182 सीटों के लिए वोटिंग की गई थी। महज 5 सीटों को देखते हुए आप इस आंकड़े से पार्टी को फेल या पास की नजर से देखेंगे, लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार, आम आदमी पार्टी की कोशिश अपना प्रभाव छोड़ना था, वास्तव में आप पार्टी के जीतने के चांस पहले से नहीं थे, लेकिन उनकी लड़ाई ने यह दिखा दिया कि वह बहुत से वोटों को काटने में सक्षम है। इस इलेक्शन में बीजेपी बहुमत की ओर है, ऐसे में जाने अनजाने में आप पार्टी ने कांग्रेस के वोटों को काटने का काम किया है।
आप पार्टी का हिमाचल प्रदेश में रिजल्ट
Himachal Pradesh Election Result 2022 में Aam Aadmi Party (AAP) का खाता भी नहीं खुल सका है, राज्य में कुल 68 सीटों के लिए एक चरण में मतदान किए गए थे, और लगभग सभी सीटों के लिए रुझान साफ होने लगे हैं। आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनावों में एतिहासिक जीत दर्ज की थी, इसके बाद से पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की गतिविधियां लगातार एक्टिव थी, ऐसे में सभी को लग रहा था कि यहां भी आम आदमी पार्टी चमत्कारिक प्रदर्शन कर सकती है, लेकिन पार्टी को औंधे मुंह की खानी पड़ी। एक भी सीट न जीतने के कारण यहां पार्टी ने एक प्रतिशत भी लोगों को प्रभावित नहीं किया।
एनालिसिस
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में आप पार्टी ने अपनी शुरुआत की थी। यह उनकी तरफ से एक उत्साही अभियान था, एक्सपर्ट जहां इस उम्मीद में थे कि भाजपा को आप पार्टी से कड़ी टक्कर मिल सकती है, क्योंकि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप पार्टी ने बीजेपी को बुरी तरह से हराया था, वहीं बीजेपी की सुनामी ने आप पार्टी को इस चुनाव में बहाकर दूर कर दिया। आप पार्टी के कई उम्मीदवार इस बात का जिक्र करते हुए नजर आए कि गुजरात में कभी तीसरी पार्टी नहीं आई, ऐसे में आप पार्टी एक सफल पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बता दें, ऐसा नहीं है गुजरात में एक नहीं कई बार त्रिकोणीय पार्टी के बीच में लड़ाई हो चुकी है, लेकिन पिछले 27 सालों से बीजेपी का कब्जा है।
अंत में न भूलें, कि पहली बार गुजरात या हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ने वाली आप पार्टी को गुजरात में कुछ सीट्स मिली हैं, जिसे सकारात्क शुरुआत कहा जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | इलेक्शन (elections News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited