इलेक्शन

Gujarat Election Results 2022 बुलेट ट्रेन पर बैठी बीजेपी बहुमत के पार, अपना ही तोड़ा रिकॉर्ड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 8, 2022, 08:06 PM IST

Gujarat election results 2022: गुजरात में कांग्रेस 17 और आम आदमी पार्टी 5 सीटों से आगे चल रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी इनसे कोसो दूर है। रूलिंग पार्टी बुलेट ट्रेन पर बैठी दिख रही है, और बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। यही नहीं जहां कांग्रेस का राज्य में सबसे खराब प्रदर्शन जा रहा है वहीं बीजेपी ऑलटाइम रिकॉर्ड की ओर अग्रसर है।

Image

बीजेपी बहुमत के पार?

Gujarat election results 2022 eciresults.nic.in, eci.nic.in, eci.gov.in: गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम (Gujarat Election results 2022) पर घोषणा होना बाकी है लेकिन मतगणना के अनुसार, गुजरात में बीजेपी पार्टी बुलेट ट्रेन पर बैठी दिख रही है, बता दें, आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई थी, जिसके बाद से लगातार भारतीय जनता पार्टी लगातार लीड बनाए हुए है। खबर लिखे जाने तक बीजेपी 155 सीटों से आगे है, बता दें इस रूलिंग पार्टी ने ऑलटाइम रिकॉर्ड तोड़ा है, और लगातार सातवीं बार जीत की ओर अग्रसर है।

बीजेपी ने लिया दिल्ली विधानसभा चुनाव का बदला

गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए दो फेज में चुनाव हुए थे, इनके लिए eciresults.nic.in, eci.nic.in, eci.gov.in पर वोटों की गिनती जारी है। election commission of india जल्द ही आधिकारिक फाइनल आंकड़े सामने रखेगी। रुझानों के अनुसार, गुजरात चुनाव में कांग्रेस 17 और आम आदमी पार्टी 5 सीटों के आसपास आगे चल रही है। जबकि भारतीय जनता पार्टी इनसे कोसो दूर (156) है। बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों में से बीजेपी को केवल 3 सीट मिली थी जबकि आम आदमी पार्टी को 67 सीटे मिली थी। ऐसे में बीजेपी ने आज कुछ इसी तरह का बदला लिया है। बीजेपी बहुमत से पार जा चुकी है और 155+ सीटों से आगे है।

2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान देखने का मिला। पहले चरण में गुजरात के लोगों ने 60.20 लोगों ने वोट डाला जबकि दिसंबर में हुए दूसरे चरण में 64.39 फीसदी लोगों ने अपने वोट अधिकार का प्रयोग किया।

भूपेंद्र पटेल जीत की ओर अग्रसर

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को घाटलोडिया के शहरी निर्वाचन क्षेत्र से दूसरी सीधी जीत की ओर अग्रसर हुए, जहां उन्होंने पांच राउंड की मतगणना के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर लगभग 20,000 मतों की बढ़त बना ली थी। Gujarat election results अपडेट के तहत पटेल को खबर लिखे जाने तक 23,713 वोट मिले थे, जबकि उनकी कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी अमीबेन याग्निक को 3,840 वोट मिले थे। आप प्रत्याशी विजय पटेल 2,168 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे थे।

बीजेपी का सर्वश्रेष्ठ जबकि कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन

अगर बीजेपी फाइनल आंकड़ों तक 149 सीटों से आगे रहती है तो यह पार्टी का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा। वहीं, कांग्रेस राज्य में अपने अब तक के सबसे खराब प्रदर्शन की ओर बढ़ रही है। जबकि 2017 के विधानसभा चुनावों में, राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से कांग्रेस ने सबसे अधिक सीटें जीती थीं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article