इलेक्शन

UP Nagar Nikay Chunav: गाजियाबाद में किसका पलड़ा भारी, बीजेपी मजबूत, बाकी दलों का क्या हाल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 2, 2023, 09:12 PM IST

Ghaziabad Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: सपा के सामने मजबूत बीजेपी की चुनौती है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ को दिखाना होगा कि उनकी लोकप्रियता बरकरार है।

Image

CM Yogi_Akhilesh Yadav

Photo : ANI

Ghaziabad Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की घोषणा हो चुकी है। यहां दो चरणों में निकाय चुनाव होना है। बीजेपी संगठन ने लंबे मंथन के बाद 24 अप्रैल को पार्षद पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें 15 से ज्यादा निवर्तमान पार्षदों के टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया गया है। बीजेपी ने इस बार कई वरिष्ठ पार्षदों के टिकट काट कर उनके नगर निगम सदन में जाने का रास्ता रोक दिया है। इसकी वजह से कई निवर्तमान पार्षदों में रोष है। हालांकि कई निवर्तमान पार्षदों ने टिकट कटते-कटते बचा लिया।

1995 में गाजियाबाद नगर निगम का विस्तार हुआ था। तब से ही नगर निगम सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। यानि बीजेपी यहां काफी मजबूत स्थिति में है। अभी तक मेयर भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार ही बनता रहा है, इसलिए टिकट दावेदारों की लंबी लिस्ट है। नगर निगम बनने के बाद सबसे पहले मेयर दिनेश चंद्र गर्ग, इसके बाद दमयंती गोयल फिर तेलू राम कंबोज, आशु कुमार वर्मा और आशा शर्मा अब तक नगर निगम की सीट पर मेयर पद पर यह काबिज रहे हैं।

इस बार मेयर पद का टिकट सुनीता दयाल अग्रवाल को दिया गया है जो इस समय प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। इन्होंने एक विधानसभा उपचुनाव भी लड़ा है, हालांकि इनकी हार हुई थी। बीजेपी ने मौजूदा मेयर आशा शर्मा का नाम काट दिया। डॉक्टर उदिता त्यागी को भी दावेदार माना जा रहा था लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। उदिता त्यागी इस समय महिला मोर्चे की पश्चिमी क्षेत्रीय महामंत्री के पद पर हैं।

निकाय चुनाव सभी दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। सपा के सामने मजबूत बीजेपी की चुनौती है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ को दिखाना होगा कि उनकी लोकप्रियता बरकरार है।

नगरीय निकाय चुनाव में महापौर की 17 सीटों, पार्षद की 1420, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की 199, नगर पालिका परिषद सदस्य की 5327, नगर पंचायत अध्यक्ष की 544 और नगर पंचायत सदस्य की 7178 सीटों के लिए चार मई और 11 मई को मतदान होगा।

बीजेपी के महापौर 17 उम्मीदवार

BJP mayor list

BJP mayor list

सपा की सूची

यूपी नगर निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav) को लेकर समाजवादी पार्टी ने सभी 17 नगर निगमों के महापौर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसको लेकर सपा की ओर से फाइनल सूची भी जारी कर दी है। गाजियाबाद नगर निगम सीट से समाजवादी पार्टी ने पूनम को उम्मीदवार घोषित किया है।

बीएसपी की सूची

25 अप्रैल को बहुजन समाज पार्टी ने 10 नगर निगमों में मेयर पद के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। गाजियाबाद में पार्टी ने उम्मीदवार नहीं उतारा है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article