इलेक्शन

Jharkhand By-Polls : घाटशिला उपचुनाव में चला हेमंत सोरेन का जादू, JMM कैंडिडेट ने 38,524 मतों से BJP को दी शिकस्त

Jharkhand By-Polls 2025 : सोमेश रामदास सोरेन के पुत्र हैं, जिनके निधन के कारण उपचुनाव कराना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि घाटशिला उपचुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में सुबह आठ बजे शुरू हुई। ग्यारह नवंबर को हुए उपचुनाव में 74.63 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Image

घाटशिला उपचुनाव में JMM की जीत

Jharkhand By Election 2025: झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट के उपचुनाव में झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने शुक्रवार को 38,524 मतों के अंतर से जीत हासिल की। एक अधिकारी ने बताया कि झामुमो उम्मीदवार को 1,04,794 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बाबू लाल सोरेन को 66,270 वोट मिले। जेएलकेएम उम्मीदवार रामदास मुर्मू 11,542 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि मतगणना पूरी हो गई है और सोमेश चंद्र सोरेन ने उपचुनाव जीत लिया है। झामुमो कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया और कहा कि यह जीत पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शिबू सोरेन और पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि है।

सोमेश रामदास सोरेन के पुत्र हैं, जिनके निधन के कारण उपचुनाव कराना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि घाटशिला उपचुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में सुबह आठ बजे शुरू हुई। ग्यारह नवंबर को हुए उपचुनाव में 74.63 प्रतिशत मतदान हुआ था।

उपचुनाव में 13 उम्मीदवार मैदान में थे

उपचुनाव में 13 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र एवं भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के बीच था। झामुमो सांसद महुआ माझी ने कहा, ‘‘घाटशिला में हमें झामुमो उम्मीदवार की जीत का पूरा भरोसा था, क्योंकि दिवंगत रामदास सोरेन ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए कई कल्याणकारी कार्य किए थे।

वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में रामदास सोरेन ने भाजपा के बाबूलाल सोरेन को 22,000 से ज्यादा मतों से हराया था। सोमेश चंद्र सोरेन ने पहली बार चुनाव लड़ा है।

उपचुनाव जीतने के बाद सोमेश ने कहा, ‘‘मैं घाटशिला के लोगों का मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद करता हूं। मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपने पिता के सपनों को पूरा करने की कोशिश करूंगा। भाजपा की झारखंड इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वह चुनाव परिणामों से निराश नहीं हैं। यह चुनाव उस क्षेत्र के एक मौजूदा मंत्री के निधन के बाद हुआ था। ऐसे मामलों में, आमतौर पर सहानुभूति वोट परिवार या सत्ताधारी पार्टी को ही मिलते हैं।’

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड के मूल निवासियों की भूमि, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article