इलेक्शन

Gujarat Election Result: गांधीनगर जिले की सभी सीटों पर जीती बीजेपी, जानिए अल्पेश ठाकोर ने किसे दी मात

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 8, 2022, 05:10 PM IST

Gujarat Election Result constituency wise: गुजरात की राजधानी गांधीनगर के अंतर्गत पांच विधानसभा सीटें आती हैं। इसमें दहेगाम, गांधीनगर उत्तर, गांधीनगर दक्षिण, कलोल और मनसा शामिल हैं। सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हुई है।

Image

गुजरात चुनाव

Gujarat Election Result constituency wise: गांधीनगर जिले की सभी सीटों से बीजेपी को जीत हासिल हुई है। साल 1964 में अहमदाबाद और मेहसाणा जिले में से काटकर एक नया जिला बनाया गया। इसे गांधीनगर नाम दिया गया। आज यही जिला गुजरात की राजधानी है। इस जिले में 5 विधानसभा सीटें आती हैं। इसमें दहेगाम, गांधीनगर उत्तर, गांधीनगर दक्षिण, कलोल और मनसा शामिल हैं। इसमें सबसे हॉट सीट गांधीनगर दक्षिण है। यह सीट इसलिए भी खास है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने यहां से अल्पेश ठाकोर को अपना उम्मीदवार बनाया है। अल्पेश ठाकोर भाजपा विरोधी आंदोलन की वजह से सुर्खियों में रह चुके हैं। वह पिछली बार कांग्रेस पार्टी से विधानसभा चुनाव जीते थे, लेकिन साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

Gujarat Gandhinagar Election Result: Full Results From dahegam, gandhinagar north, gandhinagar south, kalol, mansa

विधानसभा सीटेंभाजपा उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारआप उम्मीदवारजीतहार
दहेगामबलराजसिंह चौहानवखतसिंह अमरसिंह चौहानसुहाग पांचालबीजेपीकांग्रेस
गांधीनगर उत्तररीटाबेन ठाकोरविरेंद्र सिंह वाघेलामुकेश पटेलबीजेपीकांग्रेस
गांधीनगर दक्षिणअल्पेश ठाकोरहिमांशु पटेलदौलत पटेलबीजेपीकांग्रेस
कालोलबकाजी ठाकोरबलदेवजी ठाकोरकांतिजी ठाकोरबीजेपीकांग्रेस
मनसाजयंतिभाई पटेलबाबुभाई ठाकोरभास्कर पटेलबीजेपीकांग्रेस

बता दें कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 182 में से 99 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री ने चुनावों को काफी रोचक बना दिया है। गुजरात में बीजेपी का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2002 में था, जब उसने 182 सदस्यीय विधानसभा में 127 सीट पर जीत दर्ज की थी।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article