इलेक्शन

Lok Sabha Election-2024: झारखंड की सियासत में बड़ा उलटफेर, रांची से पांच बार सांसद रहे पूर्व भाजपा नेता रामटहल चौधरी ने थामा कांग्रेस का हाथ

lok sabha election-2024:झारखंड की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ है। रांची से 5 बार सांसद रह चुके रामटहल चौधरी ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। पिछले लोकसभा चुनाव में रामटहल चौधरी का टिकट कट गया था जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

Image

रांची से पांच बार विधायक रामटहल चौधरी ने थामा कांग्रेस का हाथ

Photo : Twitter

Lok Sabha Election-2024: झारखंड की रांची लोकसभा सीट से पांच बार सांसद रहे पूर्व भाजपा नेता रामटहल चौधरी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। माना जा रहा है कि वह रांची सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। नई दिल्ली में गुरुवार को उन्होंने कांग्रेस के मीडिया कम्युनिकेशन विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा, पार्टी के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधानसभा में कांग्रेस के नेता आलमगीर आलम और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। रामटहल चौधरी ने वर्ष 2019 में भाजपा का टिकट न मिलने के बाद पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें मात्र 29,597 मत हासिल हुए थे और उनकी जमानत जब्त हो गई थी। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में आए हैं। उल्लेखनीय है कि रांची लोकसभा सीट से इस बार फिर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन अब उनकी जगह रामटहल चौधरी 'इंडिया' गठबंधन की ओर से मैदान उतर सकते हैं।

बता दें, रामटहल चौधरी कुड़मियों के बड़े नेता हैं और लंबे समय तक बीजेपी के कद्दावर नेता रहे है। उन्होंने कई बार सुबोधकांत सहाय को चुनाव में पराजित किया। इस बार सुबोधकांत सहाय का टिकट काटकर कांग्रेस रामटहल चौधरी को मैदान में उतार सकती है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि रांची लोकसभा क्षेत्र में महतो मतदाताओं की संख्या अधिक है।

बता दें कि 27 मार्च को कांग्रेस पार्टी ने 3 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। खूंटी (एसटी) सीट से कालीचरण मुंडा, हजारीबाग से जयप्रकाश भाई पटेल और लोहरदगा से झारखंड के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे सुखदेव भगत को अपना उम्मीदवार बनाया है। नई दिल्ली में हुई कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद इन तीन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article