इलेक्शन

चुनाव से पहले ही बुरी तरह फंस गईं आतिशी? दिल्ली सीएम के खिलाफ FIR दर्ज, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

Delhi Chunav 2025: दिल्ली की सीएम और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आतिशी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है।

Image

दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली सीएम आतिशी के खिलाफ केस दर्ज
  • सरकार गाड़ी का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल का आरोप
  • केस के बाद केजरीवाल ने बोला विपक्ष पर हमला

Delhi Chunav 2025: दिल्ली की सीएम और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आतिशी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। आतिशी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट से आप की उम्मीदवार हैं। इससे पहले भाजपा नेता प्रवेश वर्मा की शिकायत भी पुलिस के पास पहुंची है।

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

दिल्ली पुलिस ने सीएम द्वारा चुनाव प्रचार में सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल करने पर एफआईआर दर्ज की है। चुनाव आयोग की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज की है। साउथ-ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी पुलिस थाने में यह एफआईआर दर्ज की गई है।

क्या है आरोप

आरोप है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के द्वारा अपने चुनावी कार्यालय के लिए सरकारी वाहन का उपयोग किया गया है। जानकारी के मुताबिक, आतिशी के खिलाफ रिटर्निंग अफसर ने एफआईआर दर्ज करवाई है। सीएम पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है, जिसमें निजी कार्यालय के लिए सरकारी वाहन के प्रयोग का आरोप शामिल है।

किसने की शिकायत

चुनाव आयोग की दी गई शिकायत में कहा गया है कि चुनाव की घोषणा के बाद 7 जनवरी को करीब 2:30 बजे पीडब्ल्यूडी के सरकारी वाहन ने निजी चुनाव कार्यालय पर चुनावी सामग्री पहुंचाई। इसके अलावा कालकाजी निवासी के एस दुग्गल ने गोविंदपुरी एसएचओ को भी शिकायत दी है। चुनाव आयोग से मिली शिकायत में साउथ ईस्ट डिविजनल एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की। रिटर्निंग अफसर ने एसीपी कालकाजी को आदेश दिए हैं।

केजरीवाल ने बोला हमला

इस एफआईआर के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा, "इनके नेता खुलेआम पैसा बांटते हैं, साड़ी, कंबल, सोने की चैन आदि बांटते हैं, फर्जी वोट बनवाते हैं, फिर भी एक एफआईआर तक दर्ज नहीं होती। लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ तुरंत एफआईआर हो जाती है। आम आदमी पार्टी पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ रही है। इस सड़े गले सिस्टम को जनता के साथ मिलकर बदलना है, मिलकर साफ करना है। भाजपा और कांग्रेस दोनों उसी सड़े गले सिस्टम का हिस्सा हैं।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article