इलेक्शन

DK Shivakumar: डीके शिवकुमार ने अपने ही नेता को मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

DK Shivakumar: वीडियो में शिवकुमार एक वाहन से बाहर निकलते दिख रहे हैं और इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया है। एक कांग्रेस नेता ने शिवकुमार के कंधों को छूने का प्रयास किया, जिसके बाद शिवकुमार ने उसे थप्पड़ मार दिया।

Image

डीके शिवकुमार ने अपने ही नेता को मारा थप्पड़

Photo : Twitter

DK Shivakumar: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें डीके शिवकुमार अपने ही एक नेता को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। इस वीडियो को लेकर डीके शिवकुमार विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।

डीके शिवकुमार ने कांग्रेस नेता को मारा थप्पड़

वीडियो में शिवकुमार एक वाहन से बाहर निकलते दिख रहे हैं और इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया है। एक कांग्रेस नेता ने शिवकुमार के कंधों को छूने का प्रयास किया, जिसके बाद शिवकुमार ने उसे थप्पड़ मार दिया। डीके शिवकुमार का यह वीडियो शनिवार का है, जब हावेरी में वो चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे।

भाजपा ने बोला हमला

इस वीडियो को भारतीय जनता पार्टी के कई सोशल मीडिया हैंडल द्वारा साझा किया गया था, जिसमें अपने कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार के लिए कांग्रेस पर कटाक्ष किया गया है। शिवकुमार द्वारा उन्हें थप्पड़ मारने के बाद, उनके काफिले के आसपास मौजूद पुलिस को मनियार को एक तरफ धकेलते हुए देखा जा सकता है क्योंकि कांग्रेस नेता वहां से चले जाते हैं। इस क्लिप को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कर्नाटक बीजेपी के आधिकारिक हैंडल से शेयर किया गया था।

बीजेपी ने क्या कहा

बीजेपी कर्नाटक के पोस्ट में लिखा है- "जब डीके शिवकुमार प्रचार के लिए पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ता "डीके डीके" के नारे लगा रहे थे। जब डीके शिवकुमार कार से बाहर निकले तो एक कार्यकर्ता ने उनके कंधे पर हाथ रख दिया। अचानक अनुचित व्यवहार से गुस्साए शिवकुमार ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। कार्यकर्ता की पहचान नगरपालिका सदस्य अलाउद्दीन मनियार के रूप में की गई है।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article