इलेक्शन

Dimani MP Chunav Result 2023: दिमनी सीट पर जीते नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा ने लहराया जीत का परचम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 3, 2023, 07:55 PM IST

Dimani MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: केंद्रीय मंत्री और मुरैना से मौजूदा सांसद नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में दिमनी सीट से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। उनके मैदान में उतरने से दिमनी सीट हाई प्रोफाइल हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं इस सीट पर कैसा है मतगणना का हाल?

Image

Dimani MP Chunav Result 2023: दिमनी सीट पर जीते नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा ने लहराया जीत का परचम

Dimani MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की दिमनी सीट को हाई प्रोफाइल माना जा रहा है। इस सीट पर केंदीय मंत्री और मुरैना से मौजूदा सांसद नरेंद्र सिंह तोमर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। उनका सामना मौजूदा कांग्रेस विधायक रवींद्र सिंह से है। ऐसे में इस सीट के चुनाव नतीजों पर सबकी नजर लगी हुई है। दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है। मतगणना के दिन यहां कई जगह झड़प और हिंसा की खबरें आईं। इस सीट पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू हो गई। इसके बाद ईवीएम के मतों की चरणवार गिनती होगी। शुरुआती रुझान धीरे-धीरे नतीजों में तब्दील हो जाएंगे। दिमनी विधानसभा सीट (7) से जुड़े हर ताजा अपडेट के लिए यहां जुड़ें...

दिमनी विधानसभा सीट पर ऐसा है मतगणना का ताजा हाल

क्रमांकउम्मीदवारपार्टीमतपरिणाम
1नरेंद्र सिंह तोमरभाजपा79137 24461 वोट से आगे
2रवींद्र तोमरकांग्रेस2400655131 वोट से पीछे
3बलवीर सिंह दंडोतियाबसपा5467624461 वोट से पीछे

दिमनी विधानसभा सीट की मौजूदा स्थिति

दिमनी विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा बार बीजेपी ने जीत दर्ज की है। लेकिन पिछले 13 सालों से नहीं जीत पाई है। इस बार बीजेपी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को उतारकर फिर से परचम लहराना चाहती है। दिमनी विधानसभा में कुल वोटरों की संख्या करीब 2 लाख 15 हजार है। जिसमें पुरुष वोटर करीब 111279 और महिला वोटर करीब 89234 है। जाति के हिसाब से यहां राजपूतों वोटरों की संख्या सर्वाधिक है। इस सीट पर करीब 60000 से अधिक वोटर राजपूत है। इसके बाद यहां ब्राह्मण मतदाता है। 1998 से 2008 तक लगातार यहां पर बीजेपी का कब्जा विधायक के रूप में रहा है। 2008 के बाद से यहां कांग्रेस कब्जा है।

नरेंद्र सिंह तोमर की साख है दांव पर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने कद्दवार नेता और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतारा है। उन्हें एमपी की दिमनी सीट(7) से उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से कांग्रेस ने वर्तमान विधायक रवींद्र तोमर को टिकट दिया है। इस सीट पर बीएसपी ने भी उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। मुरैना जिले में बीएसपी की का मजबूत जनाधार है। चुनावी मैदान में मुरैना सीट से मौजूदा सांसद नरेंद्र सिंह तोमर के ताल ठोकने से ये सीट हाई प्रोफाइल हो गई है। इस सीट सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं पूरे देश की नजर है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर बीजेपी की सत्ता आती है तो नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

नरेंद्र सिंह तोमर का राजनीतिक करियर

नरेंद्र सिंह तोमर 17वीं लोकसभा के सदस्य हैं। वह वर्तमान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री हैं। वह पीएम नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में भी मंत्री थे। तोमर 2009 से 2014 तक मुरैना से 15वीं लोकसभा और 2014 से 2019 तक ग्वालियर से 16वीं लोकसभा के सदस्य भी रहे। लोकसभा चुनाव 2019 में वह मुरैना से चुने गए। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र नेता के तौर पर की। 1979-80 सरकारी कॉलेज मुरार के छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए। 1983-87 वे नगर निगम ग्वालियर के काउंसिलर थे। 1986-1990 वे बीजेपी यूथ फेडरेशन मध्य प्रदेश के राज्य उपाध्यक्ष बने। 1998-2008 में वे मध्य प्रदेश विधानसभा सदस्य बने। 2003-2007 वे मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। इनका राजनीतिक करियर काफी लंबा है।

नरेंद्र सिंह तोमर की शिक्षा और प्रारंभिक जीवन

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का जन्म 12 जून 1957 को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के ओरेठी गांव में एक राजपूत परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम मुंशी सिंह तोमर और माता का नाम शारदा देवी तोमर है। उन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की है। उनकी पत्नी का नाम किरण तोमर है। उन्हें दो बेटे और एक बेटी है। तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर उन्हों मुन्ना भैया कहकर बुलाते थे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article