इलेक्शन

केजरीवाल की चिट्ठी पर चुनाव आयोग का जवाब, कहा- कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई

आम आदमी पार्टी द्वारा एक फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया गया। इस पोस्ट के माध्यम से भाजपा पर आरोप लगाए गए। पोस्ट में लिखा गया कि भाजपा के गुंडे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रचार करने से रोकने के लिए लगातार जानलेवा हमला कर रहे हैं।

Image

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल

Photo : PTI

चुनाव आयोग ने आप मुखिया अरविंद केजरीवाल को उन आरोपों पर जवाब दे दिया है, जिसका उन्होंने आज लिखे पत्र में किया था। डीईओ ने कहा कि आरोपों की कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई। पुलिस और कार्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार, अधिकांश मामलों में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली।

यदि किसी राजनीतिक दल से लिखित शिकायत मिलती है, तो ईसीआई मानदंडों के अनुसार जांच और कार्रवाई की जाती है। केजरीवाल द्वारा उल्लिखित शिकायतों पर कानूनी अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई की। सभी निर्वाचन क्षेत्रों, नई दिल्ली सहित, पर्यवेक्षक पहले ही तैनात किए जा चुके हैं।

केजरीवाल ने क्या लिखा था

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया जा रहा है। इसे लेकर केजरीवाल ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में केजरीवाल ने कुछ मांगे भी रखी हैं। चिट्ठी में केजरीवाल ने लिखा कि नई दिल्ली विधानसभा में इंडिपेंडेंट इलेक्शन ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएं। चुनाव आयोग आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करें। ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार पुलिस वालों को तुरंत सस्पेंड किया जाए। हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

आप का क्या था आरोप

आम आदमी पार्टी द्वारा एक फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया गया। इस पोस्ट के माध्यम से भाजपा पर आरोप लगाए गए। पोस्ट में लिखा गया कि भाजपा के गुंडे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रचार करने से रोकने के लिए लगातार जानलेवा हमला कर रहे हैं। पत्रकारों पर भी हमला हो रहा है। भाजपा हिंसा के दम पर चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन दिल्ली के लोग पढ़े-लिखे और समझदार हैं, वे झाड़ू का बटन दबाकर उन्हें बुरी तरह पराजित करेंगे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article