इलेक्शन

केजरीवाल ने जनता के पैसे से करोड़ों रुपए का शीशमहल बनाया- प्रियंका गांधी का AAP पर बड़ा हमला, पीएम मोदी को भी घेरा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए समर्थन जुटाने के लिए प्रियंका गांधी ने आज सीमापुरी में रैली की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और आप दोनों पर जमकर हमला बोला।

Image

दिल्ली में चुनावी जनसभा के दौरान प्रियंका गांंधी और कांग्रेस उम्मीदवार (फोटो- Congress)

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आज प्रियंका गांधी ने सीमापुरी में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे हमलावर रहीं। प्रियंका गांधी ने अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री रहते उनके आलीशान सरकारी घर को लेकर निशाना साधा।

केजरीवाल पर साधा निशाना

AAP-BJP ने दिल्ली की जनता को झूठे सपने दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया। इसीलिए अब जनता कांग्रेस को चुनने का मन बना चुकी है। प्रियंका गांधी ने कहा- "केजरीवाल ने जनता के पैसे से करोड़ों रुपए का शीशमहल बनाया। ये शीशमहल केजरीवाल ने अपने पैसे से नहीं बनाया। केजरीवाल और नरेंद्र मोदी खुद का चेहरा चमकाने के लिए प्रचार पर करोड़ों रुपए खर्च करते हैं। आखिर ये किसका पैसा है? ये जनता का पैसा है, जो आपके बच्चों और आपके भविष्य पर खर्च होना चाहिए था, इसलिए जाग जाइए और समझदार बनिए।"

पीएम मोदी को घेरा

प्रियंका ने यहां के सीमापुरी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल एक जैसे हैं और दोनों ही ‘‘इन बड़े उद्योगपतियों के गुलाम हैं’’। कांग्रेस महासचिव ने शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद मुर्मू के बारे में सोनिया गांधी की टिप्पणी का मुद्दा उठाने के लिए रविवार को मोदी की आलोचना की। प्रियंका ने कहा, ‘‘उस दिन मोदी जी ने मेरी मां के बारे में कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति का अपमान किया है। उन्होंने किस तरह का मुद्दा उठाया? एक बुजुर्ग महिला दूसरी बुजुर्ग महिला के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हुए कह रही है कि ‘बेचारी राष्ट्रपति जी थक गई होंगी एक घंटे का भाषण उनको पढ़ना पड़ा’। उन्होंने इसे चुनावी मुद्दा बनाने का प्रयास किया और कहा कि यह अपमान है। आप देश के लोगों का अपमान कर रहे हैं जो महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, उन्हें पेंशन नहीं मिल रही है और सफाई कर्मचारी परेशान हैं और आप ये बेकार की बातें कर रहे हैं।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article