इलेक्शन

Chhattisgarh Congress List: छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों के साथ जारी की एक और लिस्ट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 22, 2023, 11:28 PM IST

Chhattisgarh Congress List: छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में होंगे। 20 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा और बाकी 70 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। सभी राज्यों में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

Image

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए जारी उम्मीदवारों की एक और लिस्ट

Chhattisgarh Congress List: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 7 नेताओं के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने कोरिया के पूर्व राजा रामानुज प्रताप सिंह की पोती अंबिका सिंह देव को पार्टी ने उनकी मौजूदा सीट बैकुंठपुर से मैदान में उतारा है।

और किस-किसको मिला टिकट

सूची के अनुसार, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सरायपाली सीट से चतुरी नंद को और महासमुंद से रश्मी चंद्राकर को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने कसडोल सीट से संदीप साहू और रायपुर शहर उत्तर से कुलदीप जुनेजा को मैदान में उतारा है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सिहावा से अंबिका मरकाम और धमतरी विधानसभा क्षेत्र से ओमकार साहू को उम्मीदवार बनाया गया है।

दूसरी सूची

इससे पहले 18 अक्टूबर को कांग्रेस ने नवंबर में दो चरणों में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की थी। इसमें सत्तारूढ़ दल ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. मोतीलाल वोरा के बेटे अरुण वोरा को दुर्ग शहर से फिर से मैदान में उतारने का फैसला किया है, राज्यसभा की पूर्व सदस्य छाया वर्मा को धरसीवा निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया है।

दो चरण में चुनाव

छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में होंगे। 20 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा और बाकी 70 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। सभी राज्यों में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article