इलेक्शन

Congress Rajasthan List: राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 43 के नाम शामिल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 22, 2023, 08:47 PM IST

Congress Rajasthan List: झुंझुनूं से बृजेंद्र ओला, नवलगढ़ से राजकुमार शर्मा, फतेहपुर से हाकम अली, गोविंद राम मेघवाल खाजूवाला से, प्रताप सिंह खाचरियावास सिविल लाइंस से, परसादी लाल मीना लोलसोट से चुनाव लड़ेंगे।

Image

राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

Congress Rajasthan List: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में कई मंत्रियों के नाम और गहलोत के करीबियों के नाम शामिल हैं।

किसे कहां से मिला टिकट

कांग्रेस ने संयम लोढ़ा को सिरोही से टिकट दिया है, जबकि केकरी से रघु शर्मा चुनावी मैदान में रहेंगे। वहीं झुंझुनूं से बृजेंद्र ओला, नवलगढ़ से राजकुमार शर्मा, फतेहपुर से हाकम अली, गोविंद राम मेघवाल खाजूवाला से, प्रताप सिंह खाचरियावास सिविल लाइंस से, परसादी लाल मीना लोलसोट से चुनाव लड़ेंगे।

गहलोत के करीबी को टिकट

इसके अलावा कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत सीट से मैदान में उतारा है। उन्हें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का करीबी सहयोगी माना जाता है। अनिल शर्मा को सदरशहर से, जुबेर खान को रामगढ़ से, मुरारी लाल मीना को दौसा से, रामलाल जाट को मांडल से और प्रमोद जैन भाया को अंता से मैदान में उतारा गया है।

rajasthan congress list

rajasthan congress list

पहली लिस्ट में सीएम के नाम

दूसरी सूची राजस्थान द्वारा आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के एक दिन बाद आई है। पहली सूची में, कांग्रेस ने पांच मंत्रियों, 28 मौजूदा विधायकों और 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव जीतने वाले एक स्वतंत्र उम्मीदवार को टिकट दिया। पार्टी ने मालवीय नगर से अर्चना शर्मा और सांगानेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज को मैदान में उतारा है। ये दोनों पिछला चुनाव हार गए थे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article