इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने यूपी की 8 सीटों पर उम्मीदवार किए तय, वाराणसी से अजय राय तो सहारनपुर से इमरान मसूद

  • Authored by: रंजीता झा
  • Updated Mar 21, 2024, 08:40 PM IST

Congress 3rd Candidate List: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए कांग्रेस ने यूपी की 8 सीटों पर उम्मीदवारो के नाम तय कर लिए हैं।

Image

कांग्रेस ने यूपी की 8 सीटों पर उम्मीदवारो के नामों की घोषणा की

KEY HIGHLIGHTS
  1. सहारनपुर से इमरान मसूद, देवरिया से अखिलेश प्रसाद सिंह कांग्रेस उम्मीदवार
  2. वाराणसी से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ेंगे
  3. बाराबंकी से पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया को उम्मीदवार बनाने का फ़ैसला



Congress 3rd Candidate List: 'टाइम्स नाउ नवभारत' ने जानकारी दी थी यूपी स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक में अमेठी और रायबरेली सीट के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को फ़ैसला लेने के लिए प्रस्ताव पास कर दिया गया था 21 मार्च को CEC की बैठक में दूसरी सीटों को क्लियर किया गया, कहा जा रहा हैकि वाराणसी से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ेंगे।

वहीं सहारनपुर से इमरान मसूद, देवरिया से अखिलेश प्रसाद सिंह, बीएसपी से कांग्रेस में आए सगल प्रसाद बांसगांव (सुरक्षित सीट) बाराबंकी से पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाने का फ़ैसला लिया है।

राजबब्बर ने फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ने से किया मना

राजबब्बर ने फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ने से मना किया जिसके बाद आर सिकरवार को पार्टी टिकट देगी, वहीं अमरोहा से दानिश अली कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे, झाँसी प्रदीप जैन आदित्य का नाम CEC ने क्लियर किया, ग़ाज़ियाबाद,मथुरा, बुलन्दशहर, प्रयागराज और सीतापुर होल्ड किया गया है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर

इंदौर से अक्षय कांति को कांग्रेस से टिकट सूत्रों के हवाले से खबर कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह राजगढ़ और अरुण यादव दिग्गज सिंधिया के खिलाफ गुना से चुनाव लड़ेंगे, सूत्रों के मुताबिक कांतिलाल भूरिया लड़ेंगे झाबुआ से चुनाव लड़ेंगे, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार चुनाव नहीं लड़ेंगे।

रंजीता झा
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article