इलेक्शन

Telangana Congress Guarantee: 9 दिसंबर से तेलंगाना में महिलाओं के लिए बस सेवा होगी फ्री, कांग्रेस सरकार ने जारी किया आदेश

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 8, 2023, 11:23 PM IST

Telangana Congress Guarantee: ​टीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक वी सी सज्जनार ने कहा कि योजना की औपचारिक शुरुआत कल दोपहर डेढ़ बजे राज्य विधानमंडल परिसर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी और मशहूर मुक्केबाज निखत ज़रीन इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

Image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी

Photo : Twitter

Telangana Congress Guarantee: तेलंगाना में सत्ता में आने के साथ ही कांग्रेस अपने वादे को पूरा करती दिख रही है। कांग्रेस ने चुनाव से पहले वादा किया था कि वो सत्ता में आते ही अपने गारंटियों पर काम शुरू कर देगी। जिसके बाद अब तेलंगाना सरकार ने महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा का ऐलान कर दिया है। तेलंगाना में 9 दिसंबर से कांग्रेस सरकार महिलाओं के फ्री बस सेवा उपलब्ध कराएगी। यह सेवा राज्य ट्रांसपोर्ट की बसों में लागू होगा।

दो गारंटियों पर काम

तेलंगाना सरकार ने नौ दिसंबर से राज्य के स्वामित्व वाली राज्य परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का वादा पूरा करने के लिए शुक्रवार को आदेश जारी किया। कांग्रेस सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में नौ दिसंबर को कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा और राजीव आरोग्यश्री स्वास्थ्य योजना को शुरू करने का फैसला किया था। राजीव आरोग्यश्री के तहत 10 लाख रुपये का बीमा कवरेज उपलब्ध कराया जाएगा। ये दोनों पहल हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस की ओर से दी गई छह 'गारंटी' का हिस्सा है।

क्या है आदेश

आदेश में कहा गया है कि वे नौ दिसंबर दोपहर से ग्रामीण सेवा और एक्सप्रेस बसों में तेलंगाना राज्य की सीमाओं के भीतर कहीं भी यात्रा कर सकती हैं। आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) को महिला यात्रियों के किराये का भुगतान करेगी।

निखत ज़रीन होंगी मौजूद

टीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक वी सी सज्जनार ने कहा कि योजना की औपचारिक शुरुआत कल दोपहर डेढ़ बजे राज्य विधानमंडल परिसर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी और मशहूर मुक्केबाज निखत ज़रीन इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article