इलेक्शन

Video: राहुल गांधी का खटाखट-खटाखट 1 लाख रुपये मिलने का दावा, लखनऊ में पैसे लेने पहुंच रही मुस्लिम महिलाएं

Congress guarantee card: लखनऊ कांग्रेस ऑफिस पहुंची महिलाओं ने दिखाया कांग्रेस का गॅरंटी कार्ड, एक लाख रूपए के लाभ के लिए कांग्रेस ऑफिस पहुंची।

Image

कांग्रेस गारंटी कार्ड में जीत के बाद 8500 प्रति महीना देने का वायदा था

लखनऊ में मुस्लिम महिलाएं 5 जून से लगातार ने कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचकर कर गारंटी कार्ड जमा करा रही हैं, ताकि गारंटी के तहत 1 लाख मिल पाए। कुछ महिलाएं कांग्रेस कार्यालय से गारंटी कार्ड के तहत पैसे मिलने के लिए फॉर्म की मांग रही हैं तो जिनके पास पहले से फॉर्म है वो जमा करा रहीं है।महिलाओं का मानना है कि अगर राहुल गांधी की सरकार बनती है तो इन्हें इस गारंटी के तहत 1 लाख जरूर मिलेगा भले ही आज NDA की सरकार बन रही है। लेकिन जैसे ही राहुल कि सरकार बनेगी वैसे ही यह गारंटी पूरी होगी।

गौर हो कि यूपी की 80 में से 43 सीटों पर विपक्षी गठबंधन को जीत मिली, सबसे अधिक अल्पसंख्यक वर्ग को साधने के लिए अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने बड़ी रणनीति अपनाई उन्होंने तमाम इलाकों में कांग्रेस गारंटी कार्ड पहुंचवाया।

किया था खटाखट-खटाखट 8500 रुपये 5 जून को मिलने का दावा

कांग्रेस गारंटी कार्ड में जीत के बाद 8500 प्रति महीना और सालाना 1 लाख रुपये महिलाओं को दिए जाने की घोषणा की गई थी। चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मुस्लिम महिलाओं का समूह अब लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पहुंच रहा है। दरअसल, राहुल गांधी ने चुनावी रैलियों में महिलाओं को जीत के बाद खटाखट-खटाखट 8500 रुपये 5 जून को मिलने का दावा किया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article