इलेक्शन

Chhattisgarh Exit Poll: एग्जिट पोल में कांग्रेस को मिली बढ़त, टीएस सिंह देव बोले- हाईकमान करेगा सीएम के नाम का फैसला

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार वापस आती हुई दिख रही है। अब इसी को लेकर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव का बड़ा बयान सामने आया है।

Image

हाईकमान करेगा सीएम के नाम का फैसला: टीएस सिंह देव

Photo : Times Now Digital

Chhattisgarh Exit Poll : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा, "यह संतोष का विषय है कि जो प्रोजेक्शन है उसमें कांग्रेस आगे है, मेरा मानना है कि 60 सीटों के आसपास कांग्रेस हासिल करेगी। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि जब आप सरकार में रहते हैं तो कई बार ऐसा होता है आप उम्मीदों पर पूरा खरे नहीं उतर पाते हैं, जो काम आप करते हैं उसके अलावा अगर आप जो काम आप नहीं करते हैं वह ज्यादा दिखता है।"

Assembly Election Exit Poll 2023

Assembly Election Exit Poll 2023

एग्जिट पोल पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि "मध्य प्रदेश में कांग्रेस आएगी। राजस्थान चुनौतीपूर्ण रहेगा है। अशोक गहलोत ने कई काम किए हैं, वहां वसुंधरा को आगे न करके गहलोत ने जो काम किया है यह कांग्रेस को आगे बढ़ाएगा।"

क्या इस बार टीएस सिंह देव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री होंगे? इसके जवाब में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि "हाईकमान जिन्हें कहेंगे वो मुख्यमंत्री होगा। हमने आपस में सभी राज्य नेताओं के साथ बात भी की है, सभी की यह राय है कि जो हाईकमान निर्णय लेंगे वही होगा।"

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article