इलेक्शन

कांग्रेस ने मेरा इस्तीफा लेने के बाद मुझे पार्टी से निकाला, संजय निरुपम ने किया खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2024, 09:35 AM IST

संजय निरुपम को 3 अप्रैल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों की शिकायतों के बाद संजय निरुपम के निष्कासन को मंजूरी दी।

Image

संजय निरुपम

Photo : PTI

Sanjay Nirupam: कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित किए गए संजय निरुपम ने गुरुवार पार्टी पर हमला बोला। निरुपम ने दावा किया कि सबसे पुरानी पार्टी ने उनका त्याग पत्र मिलने के बाद उन्हें निष्कासित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे गए अपने इस्तीफे के मेल का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए निरुपम ने एक्स पर लिखा, ऐसा लगता है कि पार्टी को कल रात मेरा इस्तीफा पत्र मिलने के तुरंत बाद, उन्होंने मेरा निष्कासन जारी करने का फैसला किया। इतनी तत्परता देखकर अच्छा लगा। बस यह जानकारी साझा कर रहा हूं।

संजय निरुपम निष्कासित

संजय निरुपम को 3 अप्रैल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों की शिकायतों के बाद संजय निरुपम के निष्कासन को मंजूरी दी। इससे पहले कांग्रेस ने निरुपम का नाम स्टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया था पार्टी और राज्य इकाई नेतृत्व के खिलाफ उनके बयानों के लिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की।

एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस को अल्टीमेटम दिया था

वहीं, संजय निरुपम ने भी एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस को अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने लिखा, एक सप्ताह का समय पूरा हो गया है और अब कल मैं खुद फैसला ले लूंगा। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पार्टी मेरे लिए ज्यादा ऊर्जा और स्टेशनरी नष्ट न करे, बल्कि अपनी बची-खुची ऊर्जा और स्टेशनरी का इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए करे। वैसे भी पार्टी भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है।

पश्चिम मुंबई सीट पर शिवसेना की दावेदारी से थे नाराज

संजय निरुपम पश्चिम मुंबई सीट पर शिवसेना की ओर से उम्मीदवार घोषित किए जाने से नाराज थे, उन्होंने यहां पर उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस आलाकमान से दोबारा विचार करने की भी अपील की थी। संजय निरुपम ने ऐलान कर दिया था कि गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे वह कोई बड़ा निर्णय लेंगे, इस ऐलान के बाद से ही माना जा रहा था कि निरुपम कांग्रेस को अलविदा कह सकते हैं। लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article