इलेक्शन

Madhya Pradesh Election: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, तीन सीटों पर बदले गए प्रत्याशी

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Oct 20, 2023, 07:31 AM IST

Madhya Pradesh Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने देर रात दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 85 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।

Image

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

Photo : BCCL

Madhya Pradesh Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने देर रात दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 85 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। जबकि, तीन सीटों पर प्रत्याशियों को बदला गया है। बता दें, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 3 दिसंबर को कराई जाएगी।

इन तीन सीटों पर बदले गए उम्मीदवार

दतिया से अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती को टिकट मिला।

पिछोड़ से शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी को टिकट मिला।

गोटेगांव से शेखर चौधरी की जगह नर्मदा प्रसाद प्रजापति को उम्मीदवार बनाया गया।

गौर हो कि कुछ ही दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिनमें मध्य प्रदेश एक बड़ा राज्य है जहां फिलहाल शिवराज सिंह के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है, बीजेपी जहां राज्य की सत्ता को बचाने की कवायद में जुटी है तो वहीं कांग्रेस पार्टी शिवराज सरकार को हराकर सूबे में कांग्रेस की वापसी करने में लगी है और पूरा जोर इस चुनाव को लेकर लगा रही है।

बताते हैं कि दूसरी लिस्ट में उन सीटों पर खासा फोकस किया गया है, जिस पर कांग्रेस को लंबे समय से हार का सामना करना पड़ रहा है इसे लेकर कांग्रेस पार्टी बेहद संजीदा है और इन्हें जीतने के लिए रणनीति बनाने में जुट गई है।

यहां देखें कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट (Congress Candidate List)-

पहली सूची में 144 प्रत्याशियों की हुई थी घोषणा

बता दें, कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को अपनी पहली लिस्ट में 144 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। वहीं बुधवार को दूसरी सूची के विधायकों के लिए देर रात मंथन किया गया, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे कि पार्टी की ओर से आज शाम तक दूसरी सूची जारी हो सकती है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article