इलेक्शन

Chhattisgarh Election Results 2023: छत्तीसगढ़ के रुझानों में भाजपा को बहुमत, नहीं चला बघेल का 'विकास और हिंदू कार्ड'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2023, 10:53 AM IST

CG Election Chunav Result 2023: रुझानों को देखा जाए तो छत्तीसगढ़ के नतीजे किसी के भी पक्ष में जा सकते हैं। हालांकि, अगर भारतीय जनता पार्टी यहां सरकार बनाने में कामियाब रहती है तो यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा।

Image

छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

Photo : Times Now Digital

CG Election Chunav Result 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और भाजपा के बीच बहुत ही करीबी मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा उलटफेर किया है। जैसे ही काउंटिंग शुरू हुई, कांग्रेस को बढ़त मिली, लेकिन धीरे-धीरे भाजपा ने कई सीटों पर वापसी की। अभी तक के ताजा अपडेट के मुताबिक, यहां की 90 विधानसभा सीटों में 40 पर भाजपा आगे चल रही है तो 50 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।

रुझानों को देखा जाए तो छत्तीसगढ़ के नतीजे किसी के भी पक्ष में जा सकते हैं। हालांकि, अगर भारतीय जनता पार्टी यहां सरकार बनाने में कामियाब रहती है तो यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा। दरअसल, पार्टी यहां सत्ता में काबित है और पार्टी नेताओं ने 70 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया था। एग्जिट पोल्स में भी कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई थी।

क्या रहे थे एग्जिट पोल

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत दिया गया था। टाइम्स नाउ-ईटीजी ने यहां कांग्रेस को 48 से 56 सीटें दी थीं, तो भाजपा को 32 से 40 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। वहीं जन की बात के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 42 से 53 सीटें तो भाजपा को 34 से 45 सीटों मिलने की संभावना थी। इसके अलावा सी-वोटर ने भी कांग्रसे को 41 से 53 तो कांग्रेस को 36 से 48 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।

ऐसे थे 2018 के नतीजे

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 की मतगणना के बाद जब नतीजे सामने आए तो यहां कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला। कांग्रेस यहां 68 सीटें जीतने के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और भाजपा को 15 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article