इलेक्शन

Chandrayangutta Telangana Chunav Result 2023: अकबरुद्दीन ओवैसी की बड़ी जीत, देखें चंद्रायणगुट्टा सीट का रिजल्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2023, 09:56 PM IST

Chandrayangutta Telangana Chunav Election Result 2023: असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी इस सीट पर करीब दो दशक से काबिज हैं। उन्होंने पहली बार 1999 में यहां से चुनाव लड़ा था और फिर लगातार पांच बार यहां से विधायक बने। उन्होंने एक बार फिर 81660 वोटों से बड़ी जीत हासिल की।

Image

चंद्रायणगुट्टा चुनाव परिणाम

Photo : Times Now Digital

Chandrayangutta Telangana Chunav Election Result 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में 119 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान हुआ था। इस चुनावी राज्य की चंद्रायणगुट्टा विधानसभा सीट सभी पार्टियों के लिए टेढी खीर बनी रही। दरसअल, एक बार फिर एआईएमआईएम ने ये साबित किया कि ये सीट उसका अभेद किला है। असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी इस सीट पर करीब दो दशक से काबिज हैं। ओवैसी ने पहली बार 1999 में यहां से चुनाव लड़ा था और फिर लगातार पांच बार यहां से विधायक बने और ये छठा मौका है, जब उन्होंने इस सीट पर बड़ी जीत हासिल की है। इस बार चुनावी मैदान में उनका मुकाबला कांग्रेस के बी नागेश ओर भाजपा के कौडी महेंद्र से था।

एक बार फिर अकबरुद्दीन ओवैसी ने बड़ी जीत हासिल कर ली है। 23 राउंड के वोटों की गिनती के बाद उन्होंने 99776 वोट हासिल किए और अपने प्रतिद्वंदी बीआरएस के मुप्पी सीताराम रेड्डी को 81660 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी कौड़ी महेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। हम आपको चंद्रायणगुट्टा सीट के नतीजों से रूबरू कराते हैं।

Chandrayangutta assembly election result 2023

प्रत्याशी पार्टी परिणाम
अकबरुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमजीते
बी नागेशकांग्रेसहारे
मुप्पी सीताराम रेड्डीबीआरएसहारे
कौडी महेंद्रभाजपाहारे

जानें चंद्रायनगुट्टा सीट पर किसे कितने वोट मिले

Chandrayangutta

चंद्रायनगुट्टा से अकबरुद्दीन ओवैसी की प्रचंड जीत।

मुस्लिम बाहुल्य सीट है चंद्रायनगुट्टा

चंद्रायणगुट्टा मुस्लिम बाहुल्य सीट है। यहां 65 प्रतिशत मतदाता मुस्लिम हैं। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी ने भी इस सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार को उतारा था। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा सीट पर कुल 293549 मतदाता थे। हालांकि, 47 प्रतिशत मतदाताओं ने ही मताधिकार का प्रयोग किया था।

कैसा रहा सीट का इतिहास

1999 में चंद्रायणगुट्टा विधानसभा सीट से पहली बार अकबरुद्दीन ओवैसी ने चुनाव लड़ा था। उन्होंने मजलिस बचाओ तहरीक अमानुल्लाह खान को 11,920 वोटों से हराया था। इसके बाद 2004 में उन्होंने एमबीटी के डॉ खय्याम खान को 46, 569 वोटों से हराया। 2009 और 2014 के चुनाव में भी ओवैसी ने इस सीट से जीत हासिल की। 2018 के विधानसभा चुनाव में अकबरुद्दीन ओवैसी ने भाजपा के शहजादी सैय्यद को 80,263 मतों के भारी अंदर से हराकर चुनाव जीता था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article