इलेक्शन

Chamarajanagar Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक की चामराजनगर विधानसभा सीट है खास, जानें कैसी है चुनावी बयार

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 2, 2023, 12:02 AM IST

Chamarajanagar Karnataka Election Results 2023: चामराजनगर भारत के कर्नाटक राज्य का सबसे दक्षिणी जिला है इसे वर्ष 1997 में मूल मैसूर जिले से अलग कर बनाया गया था, जानिए चामराजनगर सीट पर कैसा है चुनावी परिदृश्य

Image

जानिए चामराजनगर सीट पर कैसा है चुनावी परिदृश्य

Chamarajanagar Karnataka Election Results 2023: चामराजनगर विधानसभा सीट कर्नाटक की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां साल 2018 में कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार चामराजनगर विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में जाते हैं ये देखने वाली बात होगी।

कर्नाटक की चामराजनगर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार वी सोमाना चुनाव में उतरे हैं वहीं उसी सीट पर जेडीएस के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन स्वामी भी मैदान में हैं।

चामराजनगर विधानसभा सीट कर्नाटक के चामराजनगर जिले में आती है। 2018 में चामराजनगर में कुल 45 प्रतिशत वोट पड़े थे, 2018 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से पुट्टारंगा शेट्टी सी ने भारती जनता पार्टी के प्रो मल्लिकार्जुनप्पा को 4913 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं श्रीनिवास प्रसाद, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं।

चुनाव आयोग एक्शन मोड में

चुनाव आयोग भी एक्शन मोड में आ गया है, दरअसल राज्य की चुनावी सरगर्मी के बीच सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप खासा वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी नेता द्वारा जेडीएस पार्टी के उम्मीदवार को पैसे की पेशकश करके उम्मीदवारी वापस लेने के लिए कहा जा रहा है, इस ऑडियो का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिए हैं।

बीजेपी प्रत्याशी हो सकते हैं अयोग्य घोषित

चुनाव आयोग ने कहा, चुनाव आयोग कर्नाटक चुनाव 2023 में उम्मीदवारों और मतदाताओं को रिश्वत देने या डराने-धमकाने के किसी भी प्रयास के प्रति कोई सहनशीलता नहीं दिखाता है. उन्होंने सीईओ और डीईओ अधिकारी को समय पर कार्रवाई के लिए सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है।

मैसूरु के वोडेयार, चामराजा वोडेयार का जन्म यहीं हुआ था

चामराजनगर को पहले श्री अरिकोत्तरा के नाम से जाना जाता था। मैसूरु के वोडेयार, चामराजा वोडेयार का जन्म यहीं हुआ था और इसलिए उनके नाम पर इस जगह का नाम बदल दिया गया। कोल्लेगला भारत के दक्षिण में कर्नाटक राज्य के चामराजनगर जिले के प्रमुख तालुकों में से एक है। यह कर्नाटक का सबसे बड़ा तालुक भी है, कोल्लेगला अपने रेशम उद्योग के लिए प्रसिद्ध है जो पूरे राज्य के व्यापारियों को आकर्षित करता है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article