LIVE

UP Election : बीजेपी की दूसरी लिस्ट, इन नामों पर लगी मुहर

(यूपी चुनाव उम्मीदवारों की सूची 2022) Live Updates: पहले और दूसके चरणों के लिए उम्मीदवारों के नाम के ऐलान के बाद अब सबकी नजर दूसरे चरणों के उम्मीदवारों पर टिक गई है। बता दें कि यूपी में 10 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक सात चरणों में चुनाव होने जा रहा है। जबकि उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में एक चरण में और इसके साथ ही मणिपुर में दो चरण में चुनाव संपन्न होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jan 19, 2022, 10:21 IST
Follow on Google News
UP Election : बीजेपी की दूसरी लिस्ट, इन नामों पर लगी मुहर

पहले और दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों के नामों के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। उम्मीदवार अब अपने चुनावी क्षेत्रों में जाकर लोगों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। इन सबके बीच उत्तराखंड की राजनीति दिलचस्प हो गई है। एक तरफ बीजेपी ने अपने कद्दावर चेहरे रहे हरक सिंह रावत को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है तो दूसरी तरह सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। बीजेपी का कहना है कि हरक सिंह रावत अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी टिकट मांग रहे थे जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता था। 

JAN 19, 2022 00:00 IST

भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर बोले एसके शर्मा

मथुरा: भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर एसके शर्मा ने कहा कि मैं 5 साल से बीजेपी के लिए काम कर रहा हूं और करोड़ों रुपये खर्च किए लेकिन उन्होंने मुझे धोखा दिया। मेरा लक्ष्य आगामी चुनाव में 1.25 लाख वोट हासिल करना था। मैंने बीजेपी में सभी पदों से इस्तीफा देने का फैसला किया है, यह अब वह पार्टी नहीं है। 
JAN 18, 2022 21:32 IST

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीटों पर कल बीजेपी सीईसी की बैठक

राज्य विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सीटों पर कल सुबह 11.30 बजे बीजेपी सीईसी की बैठक होगी।

JAN 18, 2022 21:29 IST

हम गोवा की सभी 40 सीटों पर लड़ रहे हैं: सीएम प्रमोद सावंत

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि हम गोवा की सभी 40 सीटों पर लड़ रहे हैं। कम से कम 22 सीटों के साथ बहुमत की सरकार बनाएगी। मैं 3 साल से मुख्यमंत्री हूं और गोवा में लोगों के लिए बहुत विकास किया है और हर कोई बीजेपी को सत्ता में वापस लाने को तैयार है।

JAN 18, 2022 18:15 IST

बीजेपी केंद्रीय समिति ने दो और नामों पर लगाई मुहर

बीजेपी केंद्रीय समिति ने दो और नामों पर लगाई मुहर
बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी
बीजेपी केंद्रीय समिति ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बहेड़ी से छत्रपाल गंगवार और भोजीपुरा से बहोरनलाल मौर्य को उम्मीदवार बनाने की स्वीकृति प्रदान की है।
JAN 18, 2022 17:25 IST

कौशांबी में विधायक के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

 उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के चायल निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक संजय कुमार गुप्ता के खिलाफ चुनाव आचार संहिता एवं कोविड दिशानिर्देश के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार चायल विधायक ने 16 जनवरी को 40 लड़कियों को स्कूटी बांटने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भारी भीड़ के बीच कोविड नियमों का उल्लंघन किया था। चायल विधानसभा के लिए उड़न दस्ते के प्रभारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा ने कहा कि 16 जनवरी को रिद्धि सिद्धि एजुकेशन एंड ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी ने रानी लक्ष्मीबाई सम्मान स्वरूप समारोह का आयोजन चायल विधानसभा के भरवारी नगरपालिका परिषद में किया था। विधायक संजय कुमार गुप्ता इस संस्था के अध्यक्ष हैं। इस आयोजन में ‘मेरी बेटी-मेरा स्वाभिमान’ कार्यक्रम के तहत 40 लड़कियों को स्कूटी दी गई थी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। इस मामले में चायल विधानसभा के उड़न दस्ते के प्रभारी व लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार सिंह की तहरीर पर भाजपा विधायक के विरुद्ध आचार संहिता व नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।

JAN 18, 2022 14:52 IST

यूपी चुनाव में किसी भी दल को भारतीय किसान यूनियन का समर्थन नहीं

समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन को रविवार को समर्थन का ऐलान करने वाले भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के सुर अब बदल गए हैं और उन्होंने अपने पूर्व के बयान से ‘यू-टर्न’ लेते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में किसी दल या गठबंधन का यूनियन समर्थन नहीं करेगी। टिकैत ने कहा, “भाकियू अराजनीतिक संगठन है और ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ का हिस्सा है। भाकियू विधानसभा चुनाव से अलग है और किसी दल या गठबंधन का समर्थन नहीं करेगी।”
बुढ़ाना विधानसभा सीट से टिकट मिलने की घोषणा होने के बाद रविवार को लोकदल के गठबंधन प्रत्याशी राजपाल बालियान शामली जिले में टिकैत के गांव सिसौली के पहुंचे थे। यहां बैठक के दौरान नरेश टिकैत ने सपा-रालोद गठबंधन को अपना समर्थन देते हुए समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की थी। हालांकि सोमवार सुबह केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान से मुलाकात करने के बाद वह किसी भी पार्टी को समर्थन ने देने की बात कह रहे हैं।

लंबे समय तक चले किसान आंदोलन के दौरान भाजपा नेताओं से नाराज चल रहे किसानों व भाकियू नेताओं ने भाजपा नेताओं का सिसौली में ‘प्रवेश बंद’ कर दिया था। जिसके बाद से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पहली बार सिसौली पहुंचे थे।टिकैत ने कहा, “चुनाव के दौरान कोई भी उनके गांव सिसौली में आ-जा सकता है। किसी पर कोई प्रतिबंध नहीं, सभी का स्वागत है।”केंद्रीय पशुपालन मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने सोमवार को सिसौली पहुंचकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का हाल जाना था। पिछले दिनों चौधरी नरेश के कंधे का ऑपरेशन हुआ है। गौरतलब है कि ये दोनों नेता, बालियान खाप से हैं।

JAN 18, 2022 14:16 IST

रीता बहुगुणा जोशी ने धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की

मैंने बेटे को लेकर धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। वो कहना चाहती हैं कि अगर उनके बेटे को टिकट मिला तो वो दावेदारी छोड़ देंगी।

JAN 18, 2022 13:22 IST

सीटों के बारे में दो से चार दिन के अंदर फैसला- संजय निषाद

निषाद पार्टी के मुखिया डॉ संजय निषाद का कहना है कि दो से चार दिन के अंदर सीटों के बारे में फैसला हो जाएगा। वो 15 सीटों पर चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं।
JAN 18, 2022 12:34 IST

कैराना प्रत्याशी बदलने पर केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम यूपी की कैराना विधानसभा सीट से नाहिद हसन के बदले उनकी बहन इकरा हसन को उम्मीदवार बनाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) की आलोचना की है।केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि "मैंने सुना है कि गंभीर आलोचना के तहत, सपा ने अब कैराना से अपने दागी उम्मीदवार को उसकी बहन के साथ बदल दिया है। यह अस्वीकार्य है क्योंकि भाजपा का मानना है कि एक दागी व्यक्ति या उनके परिवार के किसी सदस्य को मैदान में उतारना भी उतना ही गलत है।"एसपी द्वारा उम्मीदवारी घोषित किए जाने के तुरंत बाद शनिवार को नाहिद हसन को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा नेताओं ने 'दागी' उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के लिए सपा पर निशाना साधा।केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इस मुद्दे पर एसपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा ईमानदार नेताओं और पेशेवरों को खींच रही है, वहीं सपा उन सांसदों को मैदान में उतार रही है, जो या तो जेल में हैं या अभी जमानत पर हैं।अखिलेश यादव ने संवाददाताओं से कहा कि नाहिद के परिवार के एक सदस्य को टिकट दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने कैराना से नाहिद की बहन इकरा हसन को सपा प्रत्याशी बनाया।मौर्य ने सत्ता में आने पर किसानों के कल्याण के लिए काम करने के लिए हाथ में अनाज लेकर शपथ लेने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।

केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि जहां तक अखिलेश यादव के किसानों के लिए काम करने की प्रतिज्ञा की बात है, मैं केवल इतना कह सकता हूं कि यह सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट है। जब सत्ता में थी तो सपा ने किसानों के लिए क्या किया? उन्हें तब एमएसपी प्रदान करना चाहिए था।केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ये कोई नई बात नहीं है, ये वही सपा है।

JAN 18, 2022 11:45 IST

उत्तराखंड के लिए बीएसपी ने 37 उम्मीदवारों की सूची जारी की

उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बता दें कि बसपा इससे पूर्व अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है। जिसमें हरिद्वार जनपद से 7 उम्मीदवार मैदान में उतारे गये। बसपा राज्य की सभी 70 सीटों पर चुनाव लडने का ऐलान कर चुकी है । लिहाजा जल्द ही अन्य प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में बसपा का मजबूत जनाधार रहा है। इस बार पार्टी ने यहां की सभी 70 सीटों पर अपने बूते चुनाव लड़ने की घोषणा की है। अनुसूचित जाति ,जनजाति समुदाय और अल्पसंख्यक बसपा का मजबूत वोट बैंक रहा है। यही कारण रहा कि राज्य गठन के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में बसपा, कांग्रेस व भाजपा के बाद 8 सीटें जीत कर प्रदेश में तीसरी ताकत के रूप में उभर कर सामने आई थी।

JAN 18, 2022 11:33 IST

टिकट बंटवारे पर बीजेपी की सहयोगी दलों से चर्चा

यूपी में सीट बंटवारे पर बीजेपी के दिग्गजों की बैठक हो रही है, इस बैठक में खासतौर से निषाद पार्टी के संजय निषाद, और अपना दल की अनुप्रिया पटेल भी मौजूद हैं।

JAN 18, 2022 11:31 IST

सपा नेता अभिषेक मिश्रा पर एफआईआर

कोरोना नियमों के उल्लंघन के चलते एसपी नेता अभिषेक मिश्रा पर एफआईआर दर्ज की गई है। 

JAN 18, 2022 11:08 IST

आजम खान के बेटे ने अखिलेश यादव से की मुलाकात

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम जेल से रिहा होने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने के लिए पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वो चुनाव में अपनी किस्मत आजमां सकते हैं। 

JAN 18, 2022 10:32 IST

एआईएमआईएम की सूची में ब्राह्मण को टिकट

एआईएमआईएम ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची की खास बात यह है कि साहिबाबाद से पंडित मदमोहन को टिकट दिया गया है।
JAN 18, 2022 10:23 IST

बीजेपी जारी कर सकती है चौथी लिस्ट

बताया जा रहा है कि बीजेपी आज यूपी में उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर सकती है। अभी तक पहले और दूसरे चरण के साथ साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य के चुनावी क्षेत्र के बारे में जानकारी दी गई है। 

JAN 18, 2022 10:20 IST

ओवैसी ने यूपी चुनाव के बारे में एआईएमपीएलबी से पत्र मिलने से इनकार किया

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश चुनावों के बारे में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) का पत्र मिलने से इनकार किया और कहा कि बोर्ड का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।हैदराबाद के सांसद ने संवाददाताओं से कहा कि एआईएमपीएलबी ने उन्हें कोई पत्र नहीं लिखा है। उन्होंने कहा कि बोर्ड का संविधान स्पष्ट है कि वह खुद को राजनीति में शामिल नहीं करता है।ओवैसी ने कहा, "बोर्ड का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है और यह उनकी स्थिति नहीं है।" ओवैसी भारतीय मुसलमानों के सर्वोच्च निकाय के सदस्य भी हैं।

एआईएमपीएलबी वर्किं ग कमेटी के सदस्य मौलाना सज्जाद नाओमणि ने पिछले हफ्ते ओवैसी को एक पत्र लिखा था, जिसमें उनसे उत्तर प्रदेश चुनाव में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ वोटों के विभाजन को कम करने का आग्रह किया गया था।प्रख्यात मौलवी ने एआईएमआईएम नेता से केवल उन्हीं निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारने का आग्रह किया, जहां जीत निश्चित है।हालांकि, ओवैसी ने सज्जाद नाओमानी के पत्र पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।एक अन्य सवाल के जवाब में ओवैसी ने कहा कि उन्हें जीवनभर तथाकथित धर्मनिरपेक्ष वोटों को बांटने के आरोप का सामना करना पड़ेगा।"मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं जो यह आरोप लगा रहे हैं। 2014, 2017 और 2019 में भाजपा उत्तर प्रदेश में क्यों जीती। सच्चाई यह है कि तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दल भाजपा को हराने में विफल रहे। 2019 में, एमआईएम ने केवल तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा। भाजपा ने कैसे 306 सीटें जीतीं।"

उन्होंने कहा, "वे निराश हैं। उनके पास भाजपा को हराने के लिए कोई वैचारिक और बौद्धिक ताकत नहीं है और इसलिए वे एमआईएम को दोष दे रहे हैं।"

ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी अपनी राज्य इकाई की 100 सीटों पर लड़ने की योजना के अनुसार यूपी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। पार्टी ने रविवार को नौ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण और उसके बाद के चरणों के लिए और सूचियां जारी की जाएंगी।

अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने कहा, "केवल समय ही बताएगा। अभी हम पूरी तरह से तैयार हैं और चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।"

JAN 18, 2022 07:49 IST

राष्ट्रीय लोक दल ने तीसरी सूची जारी की

समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरे राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने सोमवार को दो उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की।पार्टी ने सोशल मीडिया पर साझा की गई सूची में जानकारी दी कि छपरौली से वीर सिंह राठी और बड़ौत से जयवीर सिंह तोमर को उम्मीदवार बनाया गया है। ये दोनों सीट बागपत जिले में आती हैं।बड़ौत से इस समय भाजपा नेता कृष्णपाल मलिक विधायक हैं और छपरौली से सहेंद्र सिंह रमाला विधायक हैं। रमाला हाल में रालोद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इन दोनों सीटों के लिए 10 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 10 मार्च को की जाएगी।रालोद ने इससे पहले राज्य के पश्चिमी हिस्से के लिए 28 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

JAN 18, 2022 00:46 IST

हम कांग्रेस के साथ मिलकर मणिपुर चुनाव लड़ेंगे : एनसीपी नेता

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि हम कांग्रेस के साथ गोवा चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन कुछ स्थानीय नेताओं के कारण गठबंधन नहीं हो सका। कल हमारे महासचिव और एक मंत्री गठबंधन के बारे में बात करने के लिए गोवा जाएंगे। हम कांग्रेस के साथ मिलकर मणिपुर चुनाव लड़ेंगे।
 

JAN 17, 2022 22:11 IST

मनोहर पर्रिकर कभी अपने परिवार को राजनीति में नहीं लाए: बीजेपी

गोवा बीजेपी प्रभारी सीटी रवि ने कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने हमेशा बीजेपी के लिए काम किया और अपने परिवार को कभी राजनीति में नहीं लाए। आप, शिवसेना और कांग्रेस उत्पल पर्रिकर (मनोहर के बेटे) के बारे में बात कर रहे हैं, हम यह नहीं भूलेंगे कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल ने उनके बुरे दिनों में उनके बारे में क्या कहा।

JAN 17, 2022 20:11 IST

सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी के दिल्ली मुख्यालय पर बैठक, सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद

उत्तर चुनाव में सीटों के बंटवारे के लिए दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हो रही है। मीटिंग में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ पार्टी के अन्य नेता बीजेपी मुख्यालय में चल रही बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

JAN 17, 2022 17:48 IST

पंजाब चुनाव की तारीख आगे बढ़ाए जाने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कही ये बात

चुनाव आयोग द्वारा पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीख आगे बढ़ाए जाने पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि जब बड़ी संख्या में लोग मांग करते हैं जो उनके धर्म से संबंधित है और भारत का चुनाव आयोग उनकी बात सुनता है, तो यह एक निर्णय बन जाता है जो लोगों की आवाज का सम्मान करता है।

JAN 17, 2022 17:40 IST

पंजाब चुनाव: रैलियों पर पाबंदी के कारण सोशल मीडिया पर प्रचार में लगे हैं राजनीतिक दल

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच निर्वाचन आयोग ने 22 फरवरी तक चुनावी रैलियों पर रोक लगा रखी है, ऐसे में पंजाब में राजनीतिक दल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जनता तक अपनी बात पहुंचाने के लिये मशक्कत कर रहे हैं। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी समेत इन दलों की डिजिटल टीम 20 फरवरी को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए वीडियो क्लिप तथा ग्राफिक्स के माध्यम से अपने-अपने सोशल मीडिया प्लान बना रही हैं। कुछ दलों ने फेसबुक और ट्विटर समेत अनेक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल रैलियां करने की योजना बनाई है ताकि अपने एजेंडे के बारे में लोगों तक सूचनाएं पहुंचा सकें।निर्वाचन आयोग ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए आठ जनवरी को जनसभाओं, रोडशो और नुक्कड़ सभाओं के आयोजन पर 15 जनवरी तक रोक लगाई थी। इस पाबंदी को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।

JAN 17, 2022 16:46 IST

पंजाब में कांग्रेस को झटका, दो बार विधायक रहे लव कुमार गोल्डी पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल

पंजाब कांग्रेस के नेता और गढ़शंकर से दो बार विधायक रहे लव कुमार गोल्डी अपने समर्थकों के साथ नगर परिषद और ब्लॉक समितियों के सदस्यों के साथ पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हो गए।
JAN 17, 2022 16:43 IST

गोवा में कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प: दिनेश गुंडू राव

कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा कि गोवा में स्थिर सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। गोवा में टीएमसी का रवैया बेहद खराब है और उनका मकसद गलत है, गोवा की जनता चुनाव में टीएमसी को नकारने वाली है। हम उनके साथ कोई गठबंधन नहीं बना रहे हैं।

JAN 17, 2022 15:42 IST

आम आदमी पार्टी को झटका, फिरोजपुर ग्रामीण उम्मीदवार कांग्रेस में होंगे शामिल

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि हम पंजाब विधानसभा चुनाव को स्थगित करने के चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होंने का कि फिरोजपुर ग्रामीण उम्मीदवार आशु बांगर, जो आम आदमी पार्टी छोड़ चुके हैं वह कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।

JAN 17, 2022 15:10 IST

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, सरिता आर्य बीजेपी में शामिल

उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष और नैनीताल से पूर्व विधायक सरिता आर्य सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गयीं।आर्य यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा।सरिता आर्य ने 2012 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी हालांकि, 2017 में हुआ अगला ​चुनाव वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लडे संजीव आर्य से हार गयी थीं।गौरतलब है कि अपने पिता और कद्दावर दलित नेता यशपाल आर्य के साथ पिछले साल कांग्रेस में शामिल होने के बाद संजीव आर्य को इस बार कांग्रेस से टिकट मिलना तय माना जा रहा है और ऐसी अटकलें हैं कि इसी के चलते पार्टी से खफा होकर सरिता आर्य भाजपा में शामिल हुई हैं।

JAN 17, 2022 15:07 IST

गोरखपुर में बतौर सीएम विधानसभा चुनाव लड़ने वाले योगी आदित्यनाथ होंगे दूसरे नेता

गोरखपुर जिले में बतौर मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव लड़ने वाले योगी आदित्‍यनाथ दूसरे नेता होंगे। उनसे पहले, वर्ष 1971 में त्रिभुवन नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए गोरखपुर जिले की मानीराम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि वह हार गए थे।एक ओर जहां विपक्षी दल योगी के खिलाफ, उनके उम्मीदवार बनने के बाद तीखी प्रतिक्रिया के साथ साथ मुख्यमंत्री के रूप में त्रिभुवन नारायण सिंह के चुनाव हारने का उदाहरण दे रहे हैं, वहीं गोरखपुर के आम निवासियों को उम्मीद है कि अगर योगी वहां से चुनाव जीतेंगे तो क्षेत्र का विकास होगा।

गोरखपुर निवासी और ‘‘उत्‍तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद’’ के प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी ने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में दावा किया ‘‘योगी ने गोरखपुर में विकास को नया आयाम दिया है। उनके चुनाव जीतने से गोरखपुर में विकास की गंगा बहेगी और यही समय की मांग है।’’

JAN 17, 2022 14:29 IST

पंजाब में अब 20 फरवरी को चुनाव

चुनाव आयोग ने पंजाब में 14 फरवरी की जगह 20 फरवरी को मतदान कराने का फैसला किया है। दरअसल पंजाब के सीएम ने रविदास जयंती का हवाला देते हुए मतदान के कम से कम 6 दिन टालने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि रविदास जयंती होने के नाते ज्यादातर लोग वाराणसी जाते हैं और उन्हें वापस लौटने में कम से कम चार से पांच दिन लग जाएंगे।25 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी, नामांकन की आखिरी तारीख 1 फरवरी और नाम वापस के लिए चार फरवरी है।

JAN 17, 2022 13:26 IST

पंजाब: AAP कल करेगी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा

मंगलवार को मोहाली में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा करेंगे। आप ने लोगों से इस पर राय मांगी थी, आज शाम 5 बजे तक लोग राय दे सकते हैं। कल अरविंद केजरीवाल 12 बजे करेंगे सीएम के चेहरे का ऐलान। पंजाब में AAP का मुख्यमंत्री चेहरा चुनने के लिए 'आप' द्वारा जारी नंबर पर 72 घंटे यानी 3 दिन में 15 लाख से ज्यादा लोगों ने अपने सुझाव दिए हैं।

JAN 17, 2022 12:41 IST

पंजाब में चुनावी तारीख में हो सकता है बदलाव

पंजाब में चुनावी तारीख में बदलाव हो सकता है, बता दें कि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने रविदास जयंती का हवाला देते हुए कम से कम 6 दिन चुनावी तारीख को टालने की अपील की है।

JAN 17, 2022 12:12 IST

पंजाब में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बीजेपी की अहम बैठक

पंजाब में सीट बंटवारे के मुद्दे पर बीजेपी अहम बैठक कर रही है। बताया जा रहा है कि सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला हो सकता है। बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमित शाह और अध्यक्ष जे पी नड्डा दफ्तर पहुंच चुके हैं। 

JAN 17, 2022 11:56 IST

सर, रोना बंद कीजिए- “हाय रे, मर गए रे, हमारे वोट काट दिए रे”

अरविंद केजरीवाल ने ना सिर्फ कांग्रेस के कद्दावर नेता पर तंज कसा बल्कि सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि सर, रोना बंद कीजिए- “हाय रे, मर गए रे, हमारे वोट काट दिए रे”। दरअसल पी चिदंबरम ने कहा था कि मेरा आकलन है कि आम आदमी पार्टी (और तृणमूल कांग्रेस) गोवा में गैर-भाजपा वोट को केवल खंडित करेगा, श्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पुष्टि की गई है। गोवा में मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है।

JAN 17, 2022 11:49 IST

'बीजेपी में योगी आदित्यनाथ का कद घटा'

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यूपी में योगी का कद कन हो रहा है, नतीजे 10 मार्च को आएंगे लेकिव हवा का रुख साफ है।

JAN 17, 2022 11:44 IST

सपा उम्मीदवार नाहिद हसन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका

बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर कर समाजवादी पार्टी की मान्यता रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एसपी ने कैराना से गैंगस्टर नाहिद हसन को टिकट दिया है। 

JAN 17, 2022 11:03 IST

'परिवार के सदस्यों के लिए टिकट मांग रहे थे हरक सिंह रावत'

"उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरक सिंह रावत अपने परिवार के सदस्यों के लिए पार्टी (पार्टी टिकट मांग) पर दबाव डाल रहे थे, लेकिन हमारी एक अलग नीति है, एक परिवार के केवल एक सदस्य को चुनाव के लिए पार्टी का टिकट दिया जाएगा।

JAN 17, 2022 11:02 IST

उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी- हरक सिंह रावत

उत्तराखंड में बीजेपी के प्रमुख चेहरे रहे हरक सिंह रावत को निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासन के बाद उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्हें पार्टी से निकाला गया उसे देख और सुन हैरत में हूं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

JAN 17, 2022 11:00 IST

अब बाकी चरणों के उम्मीदवारों के नाम का इंतजार

यूपी के लिए राजनीतिक दलों की तरफ से पहले और दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। अब उम्मीदवारों के साथ साथ आम लोगों की नजर भी शेष अन्य चरणों पर जाकर टिक गई है। बता दें कि बीजेपी मे पहले चरण के लिए 57 और दूसरे चरण के लिए 45 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।