इलेक्शन

BJP UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 Winners List: यहां देखें-यूपी निकाय चुनाव में BJP के विजेता प्रत्याशियों की पूरी सूची

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 13, 2023, 06:08 PM IST

BJP UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 Ward Wise Seat Winners List: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग दो चरणों 4 मई और 11 मई को संपन्न हुई। दोनों चरणों में क्रमश: 52 एवं 53 प्रतिशत वोटिंग हुई। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी नगर निकाय चुनाव के नतीजे काफी अहम माने जा रहे हैं। ये नतीजे बहुत हद तक जनता की सोच एवं इरादे के बारे में बताएंगे। सूबे में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य विपक्षी पार्टियां इस बात को अच्छी तरह समझ रही हैं। निकाय चुनाव में मुख्य रूप से चुनावी मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है।

Image

यूपी नगर निकाय चुनाव में भाजपा और सपा में है सीधी टक्कर।

BJP UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 Ward Wise Seat Winners List: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग दो चरणों 4 मई और 11 मई को संपन्न हुई। दोनों चरणों में क्रमश: 52 एवं 53 प्रतिशत वोटिंग हुई। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी नगर निकाय चुनाव के नतीजे काफी अहम माने जा रहे हैं। ये नतीजे बहुत हद तक जनता की सोच एवं इरादे के बारे में बताएंगे। सूबे में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य विपक्षी पार्टियां इस बात को अच्छी तरह समझ रही हैं। निकाय चुनाव में मुख्य रूप से चुनावी मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है। हालांकि, नगर पंचायतों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी लड़ाई मेयर पदों को लेकर है। राज्य में इस बार 17 महापौर पदों के लिए चुनाव हुए हैं। पिछले चुनाव में नगर निगमों में भाजपा का दबदबा रहा। पिछली बार 16 नगर निगमों में से भाजपा ने 14 पर जीत दर्ज की। दो सीटें सपा के खाते में गईं। भगवा पार्टी की नजर इस बार भी अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने की है। यहां हम यूपी निकाय चुनाव में भाजपा के जीते प्रत्याशियों पर ताजा अपडेट्स आप तक पहुंचाते रहेंगे-

BJP महापौर/मेयर पद के प्रत्याशी

क्रम संख्यानगर निगमप्रत्याशी का नामताजा स्थिति
1 अयोध्या गिरिशपती त्रिपाठीजीत
2कानपुर प्रमिला पाण्डेयजीत
3मेरठ हरीकांत अहलुवालियाजीत
4गाजियाबादसुनीता दयालजीत
5अलीगढ़ प्रशांत सिंघलजीत
6बरेली उमेश गौतमजीत
7शाहजहांपुर अर्चना वर्माजीत
8गोरखपुर मंगलेश श्रीवास्तवजीत
9प्रयागराजउमेश चंद्र गणेश केसरवानीजीत
10वाराणसी अशोक तिवारीजीत
11मुरादाबाद विनोद अग्रवालजीत
12फिरोजाबादकामिनी राठौरजीत
13आगरा हेमलता दिवाकरजीत
14लखनऊ सुषमा खरकवालजीत
15सहारनपुर डॉ. अजय कुमारजीत
16मथुरा-वृंदावन विनोद अग्रवालजीत
17झांसी बिहारी लाल आर्यजीत
आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article