इलेक्शन

Telangana Election: हिंदुत्व और ओबीसी सीएम के सहारे तेलंगाना में BJP! वोटरों को लुभाने में नहीं छोड़ी कोई कसर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2023, 10:02 PM IST

Telangana Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में एक चुनाव अभियान में तेलंगाना के लिए एक ओबीसी मुख्यमंत्री की वकालत की और एक अन्य चुनावी रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसका समर्थन कर दिया।

Image

तेलंगाना चुनाव में बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत

Photo : Twitter

Telangana Election: कर्नाटक हार के बाद भाजपा तेलंगाना में पूरी तरह से सतर्क नजर आ रही है। पूरी तरह से अपने प्लान पर चलते हुए भाजपा तेलंगाना में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश करती दिख रही है। यही कारण है कि भाजपा तेलंगाना में वोटरों को हिन्दुत्व और ओबीसी सीएम के नाम पर अपने पाले में कोशिश करती रही है।

पीएम ने किया था ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में एक चुनाव अभियान में तेलंगाना के लिए एक ओबीसी मुख्यमंत्री की वकालत की और एक अन्य चुनावी रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसका समर्थन कर दिया। ओबीसी सीएम नियुक्त करने के बीजेपी के वादे ने कई दावेदारों के लिए रास्ता बना दिया है। उनमें से प्रमुख हैं, पार्टी की अभियान समिति के प्रमुख एटेला राजेंदर, और राज्यसभा सदस्य और पार्टी के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण, जो क्रमशः मुदिराज और मुन्नुरु कापू समुदाय से हैं। इनमें बंदी संजय कुमार और अरविंद धर्मपुरी भी हैं, जो मुन्नुरू कापू से संबंधित सांसद हैं। संयोग से, मुदिराज और मुन्नुरू कापू दोनों समुदाय प्रमुख और सबसे मुखर ओबीसी समूह हैं। बीजेपी का ओबीसी कार्ड यहां चल सकता है, जो उसे तेलंगाना में काफी फायदा पहुंचाएगा।

शाह ने केसीआर को घेरा

शाह ने शुक्रवार को तेलंगाना के निजामाबाद के आरमूर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर से अपने पुराने वादे को दोहराया और कहा, "केसीआर ने पिछले चुनाव में कहा था कि हम दलित मुख्यमंत्री बनाएंगे लेकिन नहीं बनाया। तेलंगाना में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद पिछड़े समुदाय से मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।"

हिंदुत्व पर फोकस

इसके साथ ही शाह ने मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए भी केसीआर पर निशाना साधते हुए अपनी रैली में आगे कहा कि केसीआर रजाकारों और ओवैसी के डर से हैदराबाद मुक्ति दिवस नहीं मनाते हैं। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद हैदराबाद मुक्ति दिवस को राज्योत्सव की तरह मनाया जाएगा। शाह ने मुस्लिम आरक्षण को भी खत्म करने का वादा करते हुए आगे कहा, "केसीआर तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। केसीआर का चुनाव चिह्न कार है किंतु कार की स्टीयरिंग केसीआर के पास नहीं है। ये स्टीयरिंग ओवैसी बंधुओं के हाथ में है। वास्तव में ऐसा प्रतीत होता है कि ओवैसी बंधु ही केसीआर सरकार को चला रहे हैं। केसीआर सरकार ने तेलंगाना में एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए अलग से मुस्लिम वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान किया है। लेकिन, भाजपा की सरकार बनने पर हम इस आरक्षण को रद्द कर ओबीसी, एससी, एसटी वर्गों के लिए आरक्षण सुनिश्चित करेंगे।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article