इलेक्शन

Gujarat Election: BJP ने जारी स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम और गडकरी सहित ये नाम हैं शामिल

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 11, 2022, 08:01 PM IST

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पीएम मोदी और अमित शाह सहित पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल का नाम शामिल हैं।

Image

भाजपा ने गुजरात चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Photo : BCCL

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात में अगले महीने होने वाले चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने स्टार प्रचारकों ( Star Campaigners) की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah), राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी को पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। स्टार प्रचारक का दर्जा उन पार्टियों के भीड़ जुटाने वाले नेताओं को दिया जाता है, जिनके प्रचार अभियान पर होने वाला खर्च उम्मीदवारों के लिए चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित सीमा से नहीं जुड़ता है।

योगी और फडणवीस का नाम भी शामिल

भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में पीएम मोदी के अलावा जे पी नड्डा, सी आर पाटिल, भूपेंद्र पटेल, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, हेमंता बिस्वा सरमा और देवेंद्र फडणवीस, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, मनसुख मंडाविया, पुरषोत्तम रूपाला को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है।

8 दिसंबर को होगी मतों की गिनती

भोजपुरी गायकों में सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ के अलावा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और राज्य के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी भी शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी और ऐक्टर परेश रावल भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। राज्य में 182 सीटों के लिए अगले महीने दो चरण में होने वाले चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आप ने अब तक क्रमश: 160, 89 और 174 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। गुजरात में एक और पांच दिसंबर को मतदान होंगे और मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article