इलेक्शन

Bihar Chunav : BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अलीनगर से मैथिली ठाकुर को टिकट, सूची में 12 नाम

भाजपा की पहली सूची 14 अक्टूबर को आई। इसमें 71 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई। इस तरह से भगवा पार्टी ने अब तक अपने 91 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों छह नवंबर और 11 नवंबर को होंगे जबकि चुनाव नतीजे की घोषणा 14 नवंबर को होगी।

Image

अलीनगर से चुनाव लड़ेंगी मैथिली ठाकुर। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर को पार्टी ने अलीनगर से उम्मीदवार बनाया है। इस दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों की घोषणा हुई है। भाजपा की पहली सूची 14 अक्टूबर को आई। इसमें 71 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई। इस तरह से भगवा पार्टी ने अब तक अपने 83 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों छह नवंबर और 11 नवंबर को होंगे जबकि चुनाव नतीजे की घोषणा 14 नवंबर को होगी। भाजपा इस बार 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

bjp 2nd list

भाजपा उम्मीदवारों की सूची।

भाजपा ने मंगलवार को अपने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें 13 मंत्रियों और नौ महिलाओं के नाम शामिल हैं जबकि विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया गया है। भाजपा नवंबर में होने वाला विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तहत लड़ रही है। वह 243 विधानसभा सीट में से 101 पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। शेष सीटें गठबंधन सहयोगियों के हिस्से में गई हैं जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यू) भी शामिल है।

क्रम संख्याविधानसभा नंबर एवं नामउम्मीदवार का नाम
181 अलीनगरमैथिली ठाकुर
284 हायाघाटराम चंद्र प्रसाद
394 मुजफ्फरपुररंजन कुमार
4101 गोपालगंजसुभाष सिंह
5115 बनियापुरकेदार नाथ सिंह
6118 छपराछोटी कुमारी
7122 सोनपुरविनय कुमार सिंह
8139 रोसड़ा (अजा)बीरेंद्र कुमार
9179 बाढ़डॉ० सियाराम सिंह
10195 अगिआंव (अजा)महेश पासवान
11198 शाहपुरराकेश ओझा
12200 बक्सरआनंद मिश्रा, आईपीएस

सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट

भाजपा की पहली सूची में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर और पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को लखीसराय से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया गया है। यादव सात बार पटना साहिब से विधायक रह चुके हैं। पार्टी ने उनकी जगह उच्च न्यायालय के वकील और भाजपा नेता रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह, कुम्हरार सीट से पांच बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा का टिकट भी काटा गया है। उनकी जगह प्रदेश भाजपा के पूर्व महासचिव संजय गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया है।

पहली सूची में 13 मंत्री और नौ महिला उम्मीदवार

भाजपा की पहली सूची में 13 मंत्रियों और नौ महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने 48 मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका दिया है। शेष 30 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष यादव ने टिकट कटने पर कहा, 'मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मुझे कोई शिकायत नहीं है। नई पीढ़ी का स्वागत और अभिनंदन है।' उन्होंने कहा कि पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें सात बार विजयी बनाया और जो स्नेह मिला, उसे वे कभी नहीं भूलेंगे।

जातिगत समीकरण का भी रखा ध्यान

वहीं, औराई से विधायक व पूर्व मंत्री रामसूरत राय के समर्थकों ने टिकट नहीं मिलने पर प्रदेश मुख्यालय में हंगामा किया और पार्टी पर टिकट बेचने का आरोप लगाया। भाजपा में सोमवार को शामिल हुए पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त सुजीत कुमार सिंह को दरभंगा जिले की गौड़ाबौरम सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट से उनकी पत्नी स्वर्णा सिंह मौजूदा विधायक हैं। भाजपा ने वर्तमान मंत्री मोतीलाल प्रसाद का टिकट काट दिया है, जो रीगा (पश्चिम चंपारण) से विधायक हैं। इसी तरह पूर्व मंत्री व विधायक रामसूरत राय, रामप्रीत पासवान और अमरेंद्र प्रसाद सिंह को भी टिकट नहीं दिया गया है। जातिगत समीकरण के अनुसार, भाजपा की पहली सूची में सबसे अधिक 15 राजपूत उम्मीदवार हैं। इनके अलावा 12 वैश्य, 11 भूमिहार, सात ब्राह्मण, छह कुशवाहा (कोयरी), पांच यादव, दो कुर्मी और एक कायस्थ उम्मीदवार के नाम शामिल हैं|

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article