इलेक्शन

2019 में जिन 160 सीटों पर हारी थी BJP, उसी पर नजरें टिका कर रही है 2024 की तैयारी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 19, 2022, 09:58 PM IST

पिछले लोकसभा चुनाव यानि कि 2019 में बीजेपी को बहुमत तो मिला था लेकिन दर्जनों ऐसी सीटें थीं जहां उसे करारी हार मिली थी। कुछ महीनों पहले बीजेपी ने ऐसी 144 सीटों की पहचान की थी। इन सीटों को जीतने का लक्ष्य भाजपा ने रखा था, अब इसकी संख्या बढ़ा दी गई है।

Image

इन 160 सीटों पर बीजेपी की नजर

Photo : PTI

बीजेपी हर चुनाव से कई महीने या यूं कहें कि कुछ साल पहले ही विपक्षियों के खिलाफ चुनावी चुक्रव्यूह रचना शुरु कर देती है। यही कारण है कि बीजेपी जब जीत की रणनीति बना चुकी होती है, तो बाकी पार्टियां शुरूआती कठिनाईयों को ही सुलझाने में जुटी रहती है। इसी क्रम में बीजेपी काफी पहले से 2024 की तैयारी में जुटी दिख रही है।

बढ़ा दी मुश्किल सीटों की संख्या

भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनावों में जीतने के लिए "मुश्किल" लोकसभा सीटों की संख्या 144 से बढ़ाकर 160 कर दी है। इस संख्या को बढ़ाने के लिए नीतीश कुमार की पार्टी जदयू जिम्मेदार मानी जा रही है। दरअसल जब पहले लिस्ट बनी थी तो जदयू, बीजेपी के साथ थी। अब विरोधी खेमे में है। ऐसे में जो सीटें जदयू के खाते में जानी थीं, अब वो बीजेपी के हिस्से में ही आ गई है। इसलिए भाजपा ने कठिन सीटों की समीक्षा करके इसकी संख्या बढ़ा दी है। बढ़ी हुईं सीटें ज्यादातर बिहार में हैं।

2019 में मिली थी हार

इन मुश्किल सीटों में से बीजेपी 2019 में अधिकांश सीटें हार गईं थी। इस बार की लिस्ट में कुछ जीतने वाली सीटें भी शामिल हैं। क्योंकि तब राजनीतिक हालात कुछ और थे और अब कुछ और। इन सीटों में रोहतक और बागपत जैसी सीटें भी शामिल हैं, जिन्हें 2019 में बीजेपी ने जीता था।

पिछली बार का हाल

भाजपा ने 2019 में भी ऐसी मुश्किल सीटों का चुनाव किया था। तब पार्टी की कमान आज के गृहमंत्री अमित शाह के पास थी। तब शाह के नेतृत्व में बीजेपी ने इन सीटों पर बड़ी संख्या में जीत हासिल की थी। तब बीजेपी ने कुल 303 सीटें जीती थीं। जबकि 2014 में 282 सीटें जीती थीं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article