इलेक्शन

Haryana BJP Candidates Full List: हरियाणा की किस सीट से भाजपा ने किसे दिया टिकट, देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

BJP Candidates List: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सभी सियासी पार्टियां और उनके नेता जीत की कोशिश में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस बार के चुनावी मैदान में तमाम उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 5 अक्टूबर को हो जाएगा। इस बार के चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

Image

BJP ने किस सीट से किसे बनाया उम्मीदवार?

BJP Candidates for Haryana Elections: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा की किस विधानसभा सीट से इस बार के चुनाव में किसे मौका दिया है। 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए हरियाणा में पांच अक्टूबर को मतदान होना है। तमाम पार्टियां और उसके नेता अपनी जीतोड़ कोशिश कर रहे हैं। भाजपा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। नीचे देखिए, भाजपा के सभी 90 उम्मीदवारों की सूची।

हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पूरी सूची

क्रमांकविधानसभा सीटउम्मीदवार का नाम
1लाडवा (Ladwa)नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini)
2करनाल (Karnal)जगमोहन आनंद (Jagmohan Anand)
3बादली (Badli)ओम प्रकाश धनखड़ (Om Prakash Dhankar)
4अंबाला कैंट (Ambala Cantt)अनिल विज (Anil Vij)
5टोहाना (Tohana)देवेंद्र सिंह बबली (Devender Singh Babli)
6बेरी (Beri)संजय कबलाना (Sanjay Kablana)
7तोशाम (Tosham)श्रुति चौधरी (Shruti Choudhry)
8अटेली (Ateli)आरती सिंह राव (Aarti Singh Rao)
9आदमपुर (Adampur)भव्य बिश्नोई (Bhavya Bishnoi)
10नारनौंद (Narnaund)कैप्टन अभिमन्यु (Capt Abhimanyu)
11 रतिया (एससी) - Ratia (SC)सुनीता दुग्गल (Sunita Duggal)
12 इसराना (एससी) - Israna (SC)कृष्ण लाल पंवार (Krishan Lal Panwar)
13 कालका (Kalka)शक्ति रानी शर्मा (Shakti Rani Sharma)
14 पंचकुला (Panchkula)ज्ञान चंद गुप्ता (Gian Chand Gupta)
15 अंबाला सिटी (Ambala City)असीम गोयल (Aseem Goel)
16 गढ़ी सांपला-किलोई (Garhi Sampla-Kiloi)मंजू हुडा (Manju Hooda)
17 फरीदाबाद (Faridabad)विपुल गोयल (Vipul Goel)
18 गोहाना (Gohana)अरविंद शर्मा (Arvind Sharma)
19 बरवाला (Barwala)रणबीर गंगवा (Ranbir Gangwa)
20 सफीदों (Safidon)राम कुमार गौतम (Ram Kumar Gautam)
21 शाहाबाद-एससी (Shahabad-SC)सुभाष कलसाना (Subhash Kalsana)
22 पेहोवा (Pehowa)जय भगवान शर्मा (Jai Bhagwan Sharma)
23 समालखा (Samalkha)मनमोहन भड़ाना (Manmohan Bhadana)
24 खरखौदा-एससी (Kharkhoda-SC)पवन खरखौदा (Pawan Kharkhoda)
25 सोनीपत (Sonipat)निखिल मदान (Nikhil Madan)
26 उचाना कलां (Uchana Kalan)देवेंद्र अत्री (Devender Attri)
27 रानिया (Rania)शीशपाल कंबोज (Shishpal Kamboj)
28 कोसली (Kosli)अनिल डहीना (Anil Dahina)
29 गुड़गांव (Gurgaon)मुकेश शर्मा (Mukesh Sharma)
30 सोहना (Sohna)तेजपाल तंवर (Tejpal Tanwar)
31 पलवल (Palwal)गौरव गौतम (Gaurav Gautam)
32 चरखी दादरी (Charkhi Dadri)सुनील सांगवान (Sunil Sangwan)
33 जगाधरी (Jagadhri)कंवर पाल गुर्जर (Kanwar Pal Gurjar)
34 नूंह (Nuh)संजय सिंह (Sanjay Singh)
35 राय (Rai)कृष्णा गहलावत (Krishna Gahlawat)
36 गन्नौर (Ganaur)देवेन्द्र कौशिक (Devender Kaushik)
37 पटौदी (एससी) - Pataudi (SC)बिमला चौधरी (Bimla Chaudhary)
38 हथीन (Hathin)मनोज रावत (Manoj Rawat)
39 होडल (Hodal)हरिंदर सिंह रामरतन (Harinder Singh Ramrattan)
40 जुलाना (Julana)कैप्टन योगेश बैरागी (Capt Yogesh Bairagi)
41 ऐलनाबाद (Ellenabad)अमीर चंद मेहता (Amir Chand Mehta)
42 नरवाना (Narwana)कृष्ण कुमार बेदी (Krishna Kumar Bedi)
43 रोहतक (Rohtak)मनीष ग्रोवर (Manish Grover)
44 नारनौल (Narnaul)ओम प्रकाश यादव (Om Prakash Yadav)
45 नारायणगढ़ (Naraingarh)पवन सैनी (Pawan Saini)
46 पूंडरी (Pundri)सतपाल जाम्बा (Satpal Jamba)
47 असंध (Assandh)योगेन्द्र राणा (Yogendra Rana)
48 बरोदा (Baroda)प्रदीप सांगवान (Pradeep Sangwan)
49 डबवाली (Dabwali)सरदार बलदेव सिंह (Sardar Baldev Singh)
50 फिरोजपुर झिरका (Ferozepur Jhirka)नसीम अहमद (Naseem Ahmed)
51 पुन्हाना (Punhana)ऐजाज खान (Aizaz Khan)
52 तिगांव (Tigaon)राजेश नागर (Rajesh Nagar)
53 पृथला (Prithla)टेक चंद शर्मा (Tek Chand Sharma)
54 बल्लभगढ़मूलचंद शर्मा
55 बादशाहपुर राव नरबीर सिंह
56 महेंद्रगढ़ कंवर सिंह यादव
57 एनआईटी फरीदाबाद सतीश फागना
58 सिरसा रोहताश जांगड़ा
59 बावल (एससी) कृष्ण कुमार
60 बड़खल धनेश अदलखा
61 मुलाना संतोष सारवान
62 साढौरा बलवंत सिंह
63 इंद्री राम कुमार कश्यप
64 घरौंडा हरविंदर कल्याण
65 पानीपत ग्रामीण महिपाल ढांडा
66 पानीपत शहर प्रमोद कुमार विज
67 कालांवाली राजिंदरदेशु जोधा
68 हांसी विनोद भयाना
69 झरज्जर कप्तान बिरधाना
70 लोहारू जेपी दलाल
71 बहादुरगढ़ दिनेश कौशिक
72 बाढड़ा उमेद पातुवास
73 हिसार कमल गुप्ता
74 भिवानी गनश्याम सराफ
75 बवानी खेड़ा (एससी) कपूर वाल्मिकी
76 कलानौर रेनू डाबला
77 महम दीपक हुडा
78 नलवा रणधीर पनिहार
79 नांगल चौधरी अभे सिंह यादव
80 पुनाहाना ऐजाज खान
81 नीलोखेड़ी (एससी) भगवान दास कबीरपंथी
82 कैथल लीला राम गुर्जर
83 कलायत कमलेश ढांडा
84 थानेसर सुभाष सुधा
85 गुहला कुलवंत बाजीगर
86 यमुनानगर घनश्याम दास अरोड़ा
87 फतेहाबाद दुदा राम बिश्नोई
88 जींद कृष्ण लाल मिड्ढा
89 रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव
90 रादौर श्याम सिंह राणा
हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आठ अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। ऐसे देखना दिलचस्प होगा कि क्या एक बार फिर सूबे की सत्ता के सिंहासन पर भाजपा की वापसी होती है, या फिर इस बाद हरियाणा की जनता बदलाव करती है।
Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article