इलेक्शन

PM मोदी अच्छे पर बिहार पिछड़ा क्यों? 20 साल में क्यों खत्म नहीं कर पाए जंगलराज; खेसारी लाल ने पूछे तीखे सवाल

Chapra Vidhan Chunav 2025: बिहार के छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार व भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए सिर्फ जंगलराज का डर दिखाती है, मगर बिहार की असली लड़ाई रोजगार, शिक्षा और विकास के बारे में नहीं सोच पाए। खेसारी ने पीएम मोदी पर बोलते हुए कहा कि वे अच्छे हैं, लेकिन बिहार पिछड़ा क्यों हैं? जानें और कौन से सवाल दागे?

Image

पीएम मोदी से खेसाली लाल यादव ने पूछे सवाल

पटना : छपरा से आरेजडी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के बयान सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने पीएम मोदी के विकास के मॉडल को लेकर टिप्पणी की है। पिछले दिनों खेसारी ने कहा कि बीजेपी और एनडीए सिर्फ जंगलराज का डर दिखाती है, मगर बिहार की असली लड़ाई रोजगार, शिक्षा और विकास पर बात नहीं करती। शनिवार को एक बार फिर खेसारी ने प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने पहले तो उनकी प्रशंसा की, फिर अपने वायरल वीडियो पर कहा कि मैं पीएम की मैं बहुत प्रशंसा करता हूं और अब भी करता हूं। वह कभी बुरे नहीं रहे, लेकिन उनका विजन हमारे बिहार तक क्यों नहीं पहुंचा? मेरा सवाल यही है?

PM से खेसारी ने और क्या पूछा

खेसारी ने कहा बीजेपी व पीएम मोदी 11 साल से केंद्र में और नीतीश कुमार 20 साल से बिहार की सत्ता में हैं। फिर भी बिहार के लोगों को रोजगार, बेहतर विश्वविद्यालय या बेहतर अस्पताल क्यों नहीं मिला? वे हमें केवल ट्रेनें क्यों देते हैं, मगर कारखाने क्यों नहीं देते?। खेसारी ने आरोप लगाया कि पीएम, आपने गुजरात को इतना बेहतर बना दिया है। इसलिए मैं चाहता हूं कि आप बिहार को आधे गुजरात जितना अच्छा बना दें!

खेसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इतने बड़े पद पर हैं और जब वे जंगलराज की बात करते हैं, तो मुझे खुशी के बजाय दुख होता है कि हमारा जंगलराज उतना बड़ा नहीं था, जितना आपने इसे बना दिया। आज भी यहां के लोग कारखाने लगाने से डरते हैं क्योंकि वे अपने ही नेताओं से सुनते हैं कि जंगलराज है। नीतीश सरकार 20 साल से सत्ता में है और तब भी जंगलराज है; फिर आपके पास क्या है बदल गया?

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article