इलेक्शन

पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज वोट काउंटिंग 2025: सीमांचल में NDA की लहर, AIMIM ने 5 सीटों पर मारी बाजी; महागठबंधन को बड़ा झटका

पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज काउंटिंग 2025 , Bihar Vidhan Sabha Chunav Result Online Updates, Purnia, Katihar, Araria, Kishanganj Results Updates in Hindi: बिहार के सीमांचल क्षेत्र के चार जिलों की 24 सीटों पर इस बार मुकाबला दिलचस्प देखने को मिला। यहां एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया तो वहीं महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी सीटें एनडीए के खाते में गईं।

Image

पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज की सीटों का ताजा हाल

Purnia, Katihar, Araria, Kishanganj Constituency Results Updates in Hindi: बिहार का सीमांचल क्षेत्र असम और पश्चिम बंगाल से सटा हुआ है, जो प्रदेश की राजनीति में खास अहमियत रखता है। यह इलाका मुख्य रूप से मुस्लिम और अति पिछड़ी आबादी वाला है। सीमांचल क्षेत्र में कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया जिले और 24 विधानसभा सीटें आती हैं। इस बार 2025 के चुनाव में सीमांचल ने एक बार फिर सियासी समीकरण को बदलकर रख दिया। इस चुनाव में एनडीए की साफ लहर देखने को मिली। वहीं AIMIM ने भी सीमांचल की 5 सीटें जीतकर अपनी पुरानी पकड़ दोहरा दी। जिसका सबसे बड़ा झटका महागठबंधन को और खासतौर पर आरजेडी को लगा। 2015 के विधानसभा चुनाव में 15 और 2020 में 8 सीटें जीतने वाली आरजेडी इस बार सिर्फ 1 सीट पर सिमट गई। वहीं एनडीए 7 सीटों से छलांग लगाकर 14 सीटों पर पहुंच गया।

सीमांचल क्षेत्र की 24 विधानसभा सीटों पर 40 से 70 फीसदी तक मुस्लिम वोटर हैं। यहां के सभी जिलों में मुस्लिम वोटरों को किंगमेकर माना जाता है। सीमांचल क्षेत्र की विधानसभा सीटों को लंबे समय से आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। जिसकी राजनीति मुस्लिम-यादव समीकरण पर आधारित रहती है। लेकिन 2020 से शुरू हुआ बदलाव 2025 में और गहरा हो गया। पिछले चुनाव में AIMIM ने 5, एनडीए ने 6 और महागठबंधन ने 12 सीटें जीती थीं। लेकिन इस बार महागठबंधन को सीमांचल से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

पूर्णिया की 7 विधानसभा सीटों का रिजल्ट लाइव (Purnia 7 Assembly Constituency Result live)

विधानसभा सीटउम्मीदवार कुल वोटपार्टी
अमौरअखतरुल इमान - जीत100836AIMIM
कसबानितेश कुमार सिंह - जीत86877LJPRV
धमदाहालेशी सिंह - जीत138750जेडीयू
पूर्णियाविजय कुमार खेमका - जीत127614बीजेपी
बनमनखीकृष्ण कुमार ऋषि - जीत122494बीजेपी
बायसीगुलाम सरवर - जीत92766AIMIM
रूपौलीकलाधर प्रसाद मंडल - जीत124826जेडीयू

कटिहार की 7 विधानसभा सीटों का रिजल्ट लाइव (Katihar 7 Assembly Constituency Result live)

विधानसभा सीटउम्मीदवार कुल वोटपार्टी
कटिहारतारकिशोर प्रसाद - जीत100255बीजेपी
प्राणपुरनिशा सिंह - जीत108565बीजेपी
बलरामपुरसंगीता देवी - जीत80459LJPRV
कदवादुलाल चंद्र गोस्वामी - जीत99274जेडीयू
मनिहारीमनोहर प्रसाद सिंह - जीत114754कांग्रेस
कोढ़ाकविता देवी - जीत123495बीजेपी
बरारीबिजय सिंह - जीत107842जेडीयू

अररिया की 6 विधानसभा सीटों का रिजल्ट लाइव (Araria 6 Assembly Constituency Result live)

विधानसभा सीटउम्मीदवारकुल वोटपार्टी
नरपतगंज देवंती यादव - जीत120557बीजेपी
रानीगंजअविनाश मंगलम - जीत111590राजद
फारबिसगंजमनोज बिश्वास - जीत120114कांग्रेस
अररियाअबिदुर रहमान - जीत91529कांग्रेस
जोकीहाटमो. मुर्शीद आलम - जीत83737AIMIM
सिकटीविजय कुमार मंडल - जीत111342बीजेपी

किशनगंज की 4 विधानसभा सीटों का रिजल्ट लाइव (Kishanganj 4 Assembly Constituency Result live)

विधानसभा सीटउम्मीदवार कुल वोटपार्टी
किशनगंजमो. कमरुल होदा - जीत89669कांग्रेस
कोचाधामनमो. सरवर आलम - जीत81860AIMIM
बहादुरगंजमो. तौसीफ आलम - जीत87315AIMIM
ठाकुरगंजगोपाल कुमार अग्रवाल - जीत85243जेडीयू
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article