इलेक्शन

भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई वोट काउंटिंग 2025 पूरी: 7 जिलों की 27 सीटों में से 23 पर NDA का कब्जा

भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई वोट काउंटिंग 2025, Bihar Vidhan Sabha Chunav Result Online Updates, Bhagalpur, Banka, Munger, Khagaria, Lakhisarai, Sheikhpura, Jamui Results Updates in Hindi: दक्षिण बिहार के अंग प्रदेश क्षेत्र में आने वाले 7 जिलों की 27 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद है, जो फैसला आ गया है। इन 27 सीटों में से 23 पर एनडीए ने जीत हासिल की है।

Image

भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई वोट काउंटिंग

Bhagalpur, Banka, Munger, Khagaria, Lakhisarai, Sheikhpura, Jamui Constituency Results Updates in Hindi: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का सफलतापूर्वक संपन्न हो गए हैं। चुनाव दो चरणों में 243 सीटों पर हुए। बिहार के अंग प्रदेश परिक्षेत्र में कुल 27 विधानसभा सीटें (भागलपुर में 7, बांका में 5, मुंगेर में 3, खगड़िया में 4, लखीसराय में 2, शेखपुरा में 2, जमुई में 4) आती हैं। दक्षिण बिहार के इस क्षेत्र में 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में 27 विधानसभा सीट पर अलग-अलग पार्टी का बोलबाला रहा है। भागलपुर की अधिकांश सीटों पर राजद ने जीत का परचम लहराया है तो कुछ सीटें पर बीजेपी ने कब्जा जमाया। ठीक उसी प्रकार, बांका, मुंगेर, खगड़िया, लखीसराय, शेखपुरा और जमुई में राजद, जेडीयू, बीजेपी और कांग्रेस का दबदबा देखने को मिला। लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा की एनडीए का इन सीटों पर कोई खास अच्छा प्रदर्शन भी नहीं रहा है। इसलिए 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने अंग प्रदेश क्षेत्र में सीट बंटवारे के लिए रणनीति तैयार की।

एनडीए और महागठबंधन दोनों ने ही इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ताकि पिछले विधानसभा चुनाव में हाथ से गई सीटों को वापस लिया जा सके। यह देखना दिलचस्प होगा कि महागठबंधन के दल या एनडीए, इस चुनाव में किस की मेहनत रंग लाती है।

बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। पहले चरण के मतदान 121 सीटों पर 6 नवंबर को हुए और दूसरे चरण के चुनाव 122 सीटों पर 11 नवंबर हो संपन्न हुए हैं। 14 नवंबर को यानी आज 27 विधानसभा सीटों पर ईवीएम में कैद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो गया। अंग प्रदेश की सभीब 23 सीटों पर एनडीए ने जीत का झंडा फहराया और 4 सीटों पर 2 सीटों पर एलजेपी, 1-1 सीट पर राष्ट्रीय जनता दल और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा आगे रही।

भागलपुर की 7 विधानसभा सीटों का रिजल्ट लाइव (Bhagalpur 7 Assembly Constituency Result live)

S.NO.विधानसभा सीटउम्मीदवार आगेपार्टी आगे
1.152 बिहपुरकुमार शैलेंद्रबीजेपी
2.153 गोपालपुरशैलेश कुमार जेडीयू
3.154- पीरपैंतीमुरारी पासवान बीजेपी
4.155- कहलगांवशुभनंद मुकेश जेडीयू
5.156 भागलपुररोहित पांडेबीजेपी
6.157 सुल्तानगंजललित नारायाण मंडल जेडीयू
7.158-नाथनगरमिथुन कुमार एलजेपी (आरवी)

मुंगेर की 3 विधानसभा सीटों का रिजल्ट लाइव (Munger 3 Assembly Constituency Result live)

S.No.विधानसभा सीट उम्मीदवार आगे पार्टी आगे
1. 166-जमालपुर नचिकेताजनता दल (यूनाइटेड)
2. 165-मुंगेरकुमार प्रणयBJP
3.164-तारापुर विधानसभासम्राट चौधरीBJP

बांका की 5 विधानसभा सीटों का रिजल्ट लाइव (Banka 5 Assembly Constituency Result live)

जेडीयूजेडीयू
S.No.विधानसभा सीटउम्मीदवार आगेपार्टी आगे
1.159-अमरपुरजयंत राज जेडीयू
2.160-धोरैया मनीष कुमार
3.161-बांकाराम नारायण मंडलबीजेपी
4.162-कटोरियापूरन लाल टुडूबीजेपी
5.163-बेलहरमनोज यादव

जमुई की 4 विधानसभा सीटों का रिजल्ट लाइव (Jamui 4 Assembly Constituency Result live)

S.No.विधानसभा सीटउम्मीदवारआगेपार्टी आगे
1.240-सिकन्दरापराफुर कुमार मांझी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा
2.241-जमुईश्रेयसी सिंहभारतीय जनता पार्टी
3.242-झाझादामोदर रावतजनता दल (यूनाइटेड)
4.243-चकाईसावित्री देवीराष्ट्रीय जनता दल

खगड़िया की 4 विधानसभा सीटों का रिजल्ट लाइव (Khagaria 4 Assembly Constituency Result live)

S.No.विधानसभा सीटउम्मीदवार आगेपार्टी आगे
1.148- अलौली राम चंद्र सदा जेडीयू
2.149-खगड़ियाबबलु कुमारजनता दल (यूनाइटेड)
3. 150-बेलदौरपन्ना लाल सिंह पटेलजनता दल (यूनाइटेड)
4.151-परबत्ताबाबुलाल शौर्य एलजेपी (आरवी)

लखीसराय की 2 विधानसभा सीटों का रिजल्ट लाइव (Lakhisarai 2 Assembly Constituency Result live)

S.Noविधानसभा सीटउम्मीदवार आगेपार्टी आगे
1.167 – सूर्यगढ़ा रामनंद मंडल जेडीयू
2.168– लखीसराय विजय कुमार सिन्हाबीजेपी

शेखपुरा की 2 विधानसभा सीटों का रिजल्ट लाइव (Sheikhpura 2 Assembly Constituency Result live)

S.No.विधानसभा सीटउम्मीदवार आगेपार्टी आगे
1.169-शेखपुरा एसीरानधीर कुमार सोनीजेडीयू
2.170-बरबीघा एसीडॉ कुमार पुष्पंजयजनता दल (यूनाइटेड)

इस बार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए पिछले चुनाव की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रहा है। वहीं महागठबंधन ने भी चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अब देखना ये होगा कि किस सीट पर किस पार्टी के उम्मीदवार के सिर पर जीत का ताज सजता है और कौन सी पार्टी चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीत कर सरकार बनती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article